UPMSP Result 2025: पहली बार DigiLocker पर उपलब्ध होगा UP बोर्ड का मार्कशीट,देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

UPMSP UP Board Result 2025 on Digilocker: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार आज खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज, 25 अप्रैल 2025 को जारी करने जा रहा है। यह रिजल्ट स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास है, उनके आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा इसी पर तय होगी।

इस बार की एक और खास बात ये है कि पहली बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। यानी छात्र कहीं से भी, कभी भी अपनी मार्कशीट देख सकेंगे और उसे डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से तैयार रहें, ताकि किसी तरह की तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।

UPMSP UP Board Result 2025

UP Board Result 2025 वेबसाइट

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा। छात्र दोपहर 12:30 बजे के बाद अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: NTA ने जारी की नीट के लिए सिटी स्लिप, neet.nta.nic.in पर मिलेगी परीक्षा के शहर की जानकारी

रोल नंबर से मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर या नाम भरना होगा। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। अब रिजल्ट के लिए बस कुछ वक्त का इंतजार बाकी है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक (Class 10 या Class 12) पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना मार्कशीट देखें।
  • चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर इंटरनेट की सुविधा न हो तो छात्र SMS से भी रिजल्ट जान सकते हैं।

कक्षा 10 के लिए

टाइप करें - UP10 (स्पेस) रोल नंबर
और भेजें 56263 पर।

कक्षा 12 के लिए

टाइप करें - UP12 (स्पेस) रोल नंबर
और भेजें 56263 पर।

डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा मार्कशीट

इस बार छात्रों की मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी मिलेगी। इसके लिए:

  • डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
  • लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर और OTP से वेरिफिकेशन करें।
  • रिजल्ट सेक्शन में जाएं और 'UP Board' चुनें।
  • रोल नंबर और परीक्षा वर्ष दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा, जिसे आप सेव भी कर सकते हैं।

पिछले साल का प्रदर्शन

साल 2024 में 10वीं की परीक्षा में कुल 29,82,055 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 22,93,467 छात्र पास हुए थे। पास प्रतिशत 89.55% रहा और शुभम वर्मा टॉपर बने थे।

छात्रों के लिए सलाह

रिजल्ट से पहले सभी जरूरी जानकारी, जैसे रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स, तैयार रखें। वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण दिक्कत हो सकती है, इसलिए समय से पहले तैयारी रखें।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+