मुजफ्फरनगर दंगों में BJP नेताओं को नहीं मिलेगी राहत, मुकदमें वापस लेने से हुआ इंकार
मुजफ्फरनगर। 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगा मामलों में मुकदमों का सामने कर रहे भाजपा नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। जिले के जिलाधिकारी ने इन नेताओं पर से मुकदमें वापस लेने से इंकार कर दिया है। दंगों में योगी सरकार के दो सांसद और तीन विधायकों समेत दर्जन भर नेताओं के नाम दर्ज है, जिन्हें जिला प्रशासन ने वापस लेने से इंकार कर दिया है।

राज्य सरकार ने 6 महीने पहले जिला प्रशासन 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगा से 133 मामलों को वापस लेने पर राय मांगी थी। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कोई भी व्यक्ति अपने ऊपर लम्बित मुक़दमे वापस लेने के सम्बन्ध में शासन को आवेदन कर सकता है। जिसके बाद शासन इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन से आख्या मांगी जाती है, इन दंगो के मुकदमों को लेकर भी आख्या मांगी गई थी। जिसमें प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन मुकदमों की वापसी उचित नहीं होगी ये आख्या भेजी गई है।
किन पर लगे आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद संजीव बाल्यान, सहआरोपी भाजपा विधायक उमेश मलिक, भाजपा नेता साध्वी प्राची, उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा, सांसद भारतेंदु सिंह, बीजेपी विधायक संगीत सोम के खिलाफ मामले दर्ज हैं।
दिया था भड़काऊ भाषण
भाजपा नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने अगस्त 2013 में एक महापंचायत का आयोजन कर अपने भाषणों से लोगों को हिंसा के लिए भड़काया था। इसके बाद मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। इन दंगों में 60 लोग मारे गए थे और 40 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए थे।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications