'भीख में तख्त नहीं मिलते' नवजोत सिद्धू ने आमिर को जमकर धोया! खास वीडियो बनाकर कहा ढोंगी बाबा
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के बीच बयानबाज़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिद्धू ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ढोंगी बाबा तक कह दिया।
दरअसल टूर्नामेंट के दौरान मोहम्मद आमिर ने कई बार भविष्यवाणी की थी कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल सेमीफाइनल में जगह बनाई बल्कि वहां जीत दर्ज कर फाइनल में भी पहुंच गई।

भारत की जीत के बाद सिद्दू ने आमिर की भविष्यवाणियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग लगातार भविष्यवाणी करते रहते हैं। अगर उनकी बात सही हो जाए तो वे खुद को बड़ा जानकार बताते हैं, लेकिन गलत होने पर उसे सिर्फ अंदाज़ा कहकर टाल देते हैं।
'खाली बर्तन ज्यादा आवाज करते हैं'
सिद्दू ने तंज कसते हुए कहा कि क्रिकेट मैदान पर मैच प्रदर्शन से जीते जाते हैं, भविष्यवाणियों से नहीं। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत साबित होने वाली भविष्यवाणियां करने वाले लोग 'ढोंगी बाबा' जैसे होते हैं और ऐसे लोग सिर्फ शोर मचाते हैं।
आमिर का क्या कहना है?
वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद आमिर का मानना था कि सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के पास मैच जीतने का अच्छा मौका था। उनके मुताबिक अगर एक अहम कैच नहीं छूटा होता तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था।
आमिर ने मोहम्मद कैफ को लेकर भी कहा था कि वह कौन हैं, मैं जानता नहीं हूं। आमिर ने कैफ और खुद की तुलना करते हुए कहा किमैंने उनसे काफी ज्यादा मैच खेले हैं। हालांकि आमिर का मजाक अक्सर सोशल मीडिया पर बनता रहता है लेकिन अटेंशन नामक बीमारी लग जाने पर इंसान हर बार बयानबाजी करता ही है।
फाइनल में भारत की चुनौती
सेमीफाइनल जीतने के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications