Amit Shah Speech: हरिद्वार से अमित शाह का ऐलान, 'बंगाल में बनाएंगे सरकार, उत्तराखंड में लगेगी हैट्रिक'

Amit Shah Speech: उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरा होने पर हरिद्वार में गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी आज पूरे देश में अपना प्रभाव बढ़ा रही है। उन्होंने इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की बंपर जीत का ऐलान भी किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आने वाले बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि 2026 में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। शाह ने भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी दोनों राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और जनता बदलाव चाहती है।

Amit Shah Speech

Amit Shah Speech: उत्तराखंड में हैट्रिक का किया दावा

उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गृहमंत्री ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। शाह ने कहा, 'केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के कारण लोगों का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। राज्य लगातार तरक्की कर रहा है और जनता का हम पर भरोसा बढ़ा है। हम पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे।'

Amit Shah ने प्रदेश को दी 1100 करोड़ की सौगात

गृहमंत्री ने हरिद्वार की रैली में प्रदेश सरकार को कुल 1100 करोड़ की सौगात भी दी। इसमें टनल निर्माण, हाईवे प्रोजेक्ट का विस्तार समेत कई अहम योजनाएं शामिल हैं। गृहमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा और राज्य ज्यादा रफ्तार से तरक्की के रास्ते पर चल सकेगा। सूत्रों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि अगले साल होने वाले चुनाव के लिए गृहमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कोर कमेटी के साथ अलग से रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+