Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: स्वच्छ और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देगी ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

क्वीन्स ऑन द व्हील्स के तीसरे संस्करण में भारत भर से 25 महिला राइडर्स शामिल हैं, जो 7 से 13 मार्च तक लगभग 1,400 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम, सांची और खजुराहो जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा करते हुए सुरक्षित पर्यटन और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ महिला बाइकिंग टूर के तीसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल मध्यप्रदेश में स्वच्छ और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त उदाहरण है।

Queens on the Wheels 3rd Edition

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी सुरक्षित है और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस और रंगपंचमी से पहले शुरू हुआ यह बाइकिंग टूर प्रदेश की बेटियों के लिए साहस, आत्मविश्वास और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा।

‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण में देशभर से आई 25 महिला सुपर बाइक राइडर्स भाग ले रही हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की महिलाएं शामिल हैं। यह बाइकिंग टूर 7 से 13 मार्च तक लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला राइडर्स से संवाद भी किया। इस अवसर पर बाइक राइडर्स ने अपने अनुभव साझा किए और मध्यप्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने वाले युवाओं से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बाइकिंग टूर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस यात्रा के दौरान महिला राइडर्स सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली, ओरछा और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी।

उन्होंने कहा कि निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोककलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की प्राकृतिक सुंदरता मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला राइडर्स से यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की और कहा कि जिला प्रशासन उनके ठहरने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+