Who will be Next Bihar CM: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? इन 5 नेताओं में से से कोई एक बनेगा CM, क्या है जाति?
Who will be Next Bihar CM: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े मोड़ पर खड़ी नजर आ रही है। लंबे समय से राज्य की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ऐलान कर दिया है कि अब वो राज्यसभा जाने वाले हैं। इसका मतलब साफ है कि वो जल्द बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे।
इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। राजनीतिक गलियारों में कई नामों की चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि इनमें से ही किसी एक नेता को राज्य की कमान मिल सकती है।

भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की चर्चा (Next Bihar CM)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाते हैं तो बिहार में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का हो सकता है। NDA गठबंधन की जीत के बाद भाजपा का कद राज्य की राजनीति में और मजबूत हुआ है।
भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में 89 सीट लाकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और JDU 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी थी। ऐसे में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम सीएम पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। आइए जानें कौन हैं वो 5 नेता, जो बिहार सीएम की रेम में सबसे आगे।
1. सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे (Samrat Choudhary)
सबसे मजबूत दावेदारों में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है। वह लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं और कई अहम पद संभाल चुके हैं।
पंचायती राज मंत्री से लेकर मौजूदा समय में गृह विभाग संभालने तक उनका राजनीतिक अनुभव काफी बड़ा माना जाता है। फिलहाल वह दूसरी बार उपमुख्यमंत्री हैं और पार्टी के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। सम्राट चौधरी कुशवाहा (कोयरी) जाति से हैं। कुशवाहा बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में आती है।
2. नित्यानंद राय भी रेस में (Nityanand Rai)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। राय पहले बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और हाजीपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। बाद में उन्हें उजियारपुर से लोकसभा टिकट मिला और वह सांसद भी बने।
संगठन और सरकार दोनों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। नित्यानंद राय यादव समुदाय से आते हैं और उनका जन्म वैशाली जिले के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। बिहार की राजनीति में उन्हें भाजपा के मजबूत ओबीसी नेताओं में गिना जाता है। लंबे समय तक उन्होंने राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
3. दिलीप जायसवाल भी दावेदार (Dilip Jaiswal)
बिहार सरकार में उद्योग और सड़क निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल का नाम भी इस दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। वह इससे पहले राजस्व और भूमि सुधार मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक हैं।
जुलाई 2024 से दिसंबर 2025 तक वह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और तीसरी बार विधान परिषद सदस्य हैं। दिलीप जायसवाल जायसवाल (कलवार) समुदाय से आते हैं।
4. संजीव चौरसिया की भी चर्चा (Sanjiv Chaurasia)
दीघा विधानसभा सीट से विधायक संजीव चौरसिया का नाम भी सीएम पद की चर्चा में सामने आया है। वह पनवारी जाति यानी EBC वर्ग से आते हैं और भाजपा बिहार इकाई के प्रदेश महामंत्री हैं। चौरसिया सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के बेटे हैं। संगठन में उनकी पकड़ और सामाजिक समीकरणों की वजह से उन्हें भी संभावित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।
5. दलित चेहरे के तौर पर जनकराम (Janak Ram)
सीएम पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता जनकराम का नाम भी चर्चा में है। वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और 2014 से 2019 के बीच गोपालगंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। सामाजिक संतुलन के लिहाज से पार्टी अगर दलित चेहरे पर दांव लगाती है तो जनकराम की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी (Nishant Kumar)
इधर यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जदयू में शामिल हो सकते हैं और उन्हें सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संकेत दिए हैं कि निशांत को जल्द बड़ी भूमिका दी जा सकती है।
कुल मिलाकर बिहार की राजनीति में अगले कुछ दिनों में बड़ा फैसला होने वाला है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि जिन पांच नामों की चर्चा चल रही है, उनमें से ही किसी एक नेता के हाथ में बिहार की कमान आने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।
नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का ऐलान (Nitish Kumar Rajya Sabha)
नीतीश कुमार ने 5 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था तभी से उनके मन में इच्छा थी कि वह बिहार विधानसभा और विधान परिषद के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का भी सदस्य बनें। इसी वजह से वह इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली होगी और नया नेतृत्व सामने आएगा।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications