अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात
Amit Shah visits Haridwar, dhami sarkaar kay 4 saal केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार से मिशन 2027 के लिए हुंकार भर दी है। अमित शाह ने भाजपा सरकार के 9 साल और धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
अमित शाह ने अपने संबोधन में मंच से "भारत माता की जय" और "जय श्री राम" के जोरदार नारे लगाए। अमित शाह ने कहा कि 2026 में बंगाल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इसके बाद 2027 की शुरुआत उत्तराखंड देवभूमि से होगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

अमित शाह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। अमित शाह करीब 4 घंटे हरिद्वार में बिताएंगे। इस दौरान वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे और 2027 के चुनाव की तैयारियेां को लेकर चर्चा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह करीब साढ़े 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचे।जहां से गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार और फिर वैरागी द्वीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगेंं। इसके अलावा वे नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। वह उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के हरिद्वार दौरे पर हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हो रहे हैं। अमित शाह के कार्यक्रम के लिए राज्य भर से बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हरिद्वार पहुंचे हैं। धामी सरकार को 23 मार्च को 4 साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान सरकार के चार साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications