UPSC Toppers: चौकीदार के बेटे से लेकर आजमगढ़ के सगे भाई-बहन तक, यूपी के इन छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे आते ही उत्तर प्रदेश (UP) का डंका पूरे देश में बज उठा है। यूपी के प्रयागराज और लखनऊ जैसे एजुकेशन हब्स से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक, इस बार की सफलता की गूंज आलीशान महलों से ज्यादा उन तंग गलियों और झोपड़ियों में सुनाई दे रही है, जहां संसाधनों के नाम पर सिर्फ अटूट हौसला था।
इस बार की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के कई अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें संघर्ष और सफलता की अद्भुत कहानियां छिपी हैं। कहीं चाय बेचने वाले के बेटे ने आईआरएस से आईएएस तक का सफर तय किया, तो कहीं एक ही घर के भाई-बहन ने एक साथ सफलता के झंडे गाड़ दिए।

टॉप 10 में शामली की आस्था जैन
शामली की आस्था जैन ने देशभर में 9वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहीं आस्था का लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सच कर दिखाया। वहीं, वाराणसी में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी सुरभि यादव ने बिना किसी कोचिंग के 14वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प हो तो मंजिल दूर नहीं।
संभल के देव डुडेजा की कहानी सबसे मिसाल है; एक चाय विक्रेता के बेटे देव ने 152वीं रैंक हासिल की। वह पहले से ही आईआरएस अधिकारी थे, लेकिन अपनी रैंक सुधारने के लिए उन्होंने फिर से परीक्षा दी। इसके अलावा, आजमगढ़ के भाई-बहन आदित्य और आयुषी उपाध्याय ने एक साथ परीक्षा पास कर जिले को गौरवान्वित किया है।
UPSC 2025 में सफलता पाने वाले उत्तर प्रदेश के मेधावियों की लिस्ट यहां देखें:
- आस्था जैन: रैंक 9, शामली
- सुरभि यादव: रैंक 14, अमरोहा
- शांभवी तिवारी: रैंक 46, बांदा
- ईशित्व आनन्द: रैंक 50, चंदौली
- प्रतीक मुदगल: रैंक 54, अलीगढ़
- देवांश गुप्ता: रैंक 77, मुरादाबाद
- प्रियंका चौधरी: रैंक 79, गाजीपुर
- सृजित कुमार: रैंक 84, मुरादाबाद
- विमल कुमार: रैंक 107, लखनऊ
- रिषभ शर्मा: रैंक 116, मुरादाबाद
- देव डुडेजा: रैंक 152, संभल
- आदित्य हृदय उपाध्याय: रैंक 154, आजमगढ़
- गौरव प्रताप सिंह: रैंक 317, उन्नाव
- श्रुति यादव: रैंक 329, सोनभद्र
- आयुषी उपाध्याय: रैंक 361, आजमगढ़
- तुषार गिरी: रैंक 395, मेरठ
- अमन वर्मा: रैंक 505, उन्नाव
- प्रखर शुक्ला: रैंक 787, प्रयागराज
- शिवानी त्यागी: रैंक 807, प्रयागराज
- शैलेश: रैंक 877, जालौन
नोट: यह लिस्ट अभी तक प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। उत्तर प्रदेश से सफल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या अभी घट या बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications