Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: 31 साल पहले सचिन ने गुपचुप रचाई थी शादी, ठुकराया था 40 लाख का ऑफर
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर आज 'पापा' से 'पापा जी' बन गए हैं, उनके इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर खूबसूरत एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं, मुंबई में एक भव्य समारोह में दोनों की शादी संपन्न हुई, इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जिसे देखने के बाद सचिन से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले फैंस एकदम से क्रेजी हो गए हैं ओर दिल खोलकर नए दुल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो कि थोड़े इमोशनल भी हो गए हैं क्योंकि उन्हें आज भी यकीन नहीं हो रहा कि उनका चहेता सचिन आज 'ससुर' बन गया है।

आपको बता दें कि इंटरनेट पर सचिन और अंजलि तेंदुलकर की शादी की तस्वीर भी इस वक्त वायरल हो रही हैं और लोग उसे आज से जोड़ते हुए कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि 25 मई 1995 को सचिन ने अपने से 6 साल बड़ी डॉ अंजलि आनंद मेहता से 5 साल की लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी, इस हाई प्रोफाइल शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। जिस वक्त सचिन और अंजिल विवाह बंधन में बंधे थे उस वक्त सचिन की उम्र मात्र 22 साल थी और अंजलि 28 की थीं।

इंटरनेशनल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी सचिन की शादी
आपको यकीन नहीं होगा कि सचिन की शादी की खबर दोनों के विवाह संपन्न हो जाने के बाद लोगों को मिली थी, जो कि उस वक्त इंटरनेशनल मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गई थी। अपने एक इंटरव्यू में सचिन और अंजलि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी।
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: 'घुंघराले बाल वाले लड़के ने शतक बनाया'
अंजलि ने कहा था कि 'उन्होंने सचिन को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर तब देखा था जब वो केवल 17 साल के थे। वो वहां अपनी एक दोस्त के साथ अपनी मां को रिसीव करने आई थीं , जब सचिन एयरपोर्ट से बाहर आए तो पब्लिक क्रेजी हो गई थी, उनकी दोस्त ने उन्हें बताया कि घुंघराले बालों वाला ये वही लड़का है, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया है।'
'मैं भी सचिन का ऑटोग्राफ लेने दौड़ी थी'
अंजलि ने कहा कि 'मैं भी सचिन का ऑटोग्राफ लेने दौड़ी थी और उस चक्कर में मैं अपनी मम्मी को ही एयरपोर्ट पर रिसीव करना भूल गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी दोस्त के साथ मिलकर टेलिफोन डायरेक्टरी से सचिन के घर का फोन नंबर निकाला और फिर धीरे-धीरे उनकी बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा।'
'अगर अंजलि नहीं होती तो मेरा आज घर नहीं होता'
अंजलि बच्चों की डॉक्टर थीं लेकिन सचिन से शादी करने के बाद उन्होंने फैमिली के लिए अपना करियर छोड़ दिया, सचिन ने उनके त्याग के बारे में अपने संन्यास की स्पीच में भी जिक्र किया था। अपनी पत्नी से बेशूमार प्यार करने वाले सचिन ने कहा था कि 'अगर अंजलि नहीं होती तो मेरा आज घर नहीं होता, परिवार नहीं होता, मेरी सफलता में उसका बहुत बड़ा रोल है, मेरे लिए उसने अपना करियर छोड़ दिया, उसने सालों तक बच्चों की पूरी जिम्मेदारी अकेले ही संभाली है और इसके लिए मैं ताउम्र उसका आभारी रहूंगा।'

'31 साल पहले सचिन ने गुपचुप रचाई थी शादी'
आपको बता दें कि सचिन के बेटे की शादी में आज क्रिकेट, राजनेता, बिजनेस, म्यूजिक, खेल, फिल्म, साहित्य के कई बड़े सितारों ने शिरकत की है लेकिन आज से 31 साल पहले उनकी शादी में सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। अंजलि तेंदुलकर ने एक साक्षात्कार में बताया था कि 'एक लोकल टीवी ऑपरेटर ने तेंदुलकर के परिवार को लाइव शादी टेलीकास्ट करने के लिए 40 लाख का ऑफऱ दिया था लेकिन सचिन की फैमिली सादगी से शादी चाहती थी इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।'
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: 'सचिन-अंजलि बहुत खुश और सुंदर नजर आए'
अपने बेटे की शादी में सचिन-अंजलि बहुत खुश और सुंदर नजर आए, सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों ने तेंदुलकर की पूरी फैमिली को एक आर्दश और सांसरिक परिवार का तमगा दे दिया है। मालूम हो कि क्रीम कलर की शेरवानी स्टाइल सूट पहने सचिन और पिंक कलर की जरदोजी साड़ी में अंजलि आज के कपल्स को टक्कर देते दिख रहे थे।
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: 'आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery के मालिक'
मालूम हो कि 26 साल के अर्जुन की पत्नी सानिया चंडोक उनसे उम्र में एक साल बड़ी हैं और Mr Paws Pet Spa & Store की फाउंडर हैं, उन्होंने 2020 में 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया था, तो वहीं रईस घई फैमिली से ताल्लुक रखती हैं जो कि होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications