US Iran War: Trump को लेकर की 3 भविष्यवाणियां, 2 हुईं सच- तीसरी का इंतजार, अब वायरल हो रहा चीनी प्रोफेसर-Video
US Iran War: चीनी-कनाडाई एज्युकेशनिस्ट Jiang Xuexin ने 2024 में दिए गए अपने एक लेक्चर में Donald Trump की सत्ता में वापसी और United States तथा Iran के बीच संभावित युद्ध की भविष्यवाणी की थी। अब जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, तो उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उन्हें अब चीन का नास्त्रेदमस कहकर बुला रहे हैं, क्योंकि उनकी कुछ भविष्यवाणियां मौजूदा हालात से मेल खाती दिखाई दे रही हैं।
YouTube चैनल पर करते हैं एनालिसिस
जियांग अपने यूट्यूब चैनल Predictive History के जरिए दुनिया की बड़ी राजनीतिक घटनाओं का एनालिसिस करते हैं। इस चैनल पर वे जियो-पॉलिटिकल हितों, ऐतिहासिक पैटर्न और सत्ता संतुलन के आधार पर भविष्य की संभावित घटनाओं का अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। उनके वीडियो खासतौर पर उन लोगों में लोकप्रिय हैं जो अंतरराष्ट्रीय राजनीति और इतिहास को एक साथ समझना चाहते हैं।

2024 के लेक्चर में की थीं तीन बड़ी भविष्यवाणियां
मई 2024 में दिए गए एक लेक्चर में जियांग ने तीन ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिन्होंने अब फिर से ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा था- "डोनाल्ड ट्रंप फिर से व्हाइट हाउस लौटेंगे," "ट्रंप के नए राष्ट्रपति कार्यकाल में ईरान के साथ युद्ध हो सकता है," और "ऐसा युद्ध अमेरिका के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।" उस समय इन बातों को कई लोगों ने सिर्फ एक एकेडमिक अनुमान माना था।
पहली दो भविष्यवाणियां सच
हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद उनकी पहली दो भविष्यवाणियां सच होती नजर आ रही हैं। इसी वजह से उनका पुराना लेक्चर इंटरनेट पर दोबारा वायरल हो गया है। इस लेक्चर में जियांग ने अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित हमले की तुलना प्राचीन ग्रीस के शहर Athens के एक विफल सैन्य अभियान से की थी, जो अंत में एक बड़ी आपदा में बदल गया था। अब इंटरनेट पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि ये युद्ध भी अमेरिका के लिए बुरा वक्त ला सकता है या नहीं।
जंग जल्दी खत्म होने की संभावना कम
अपने सबसे हालिया लेक्चर में जियांग ने संकेत दिया कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध बढ़ता है तो यह जल्दी खत्म होने वाला नहीं होगा। उनके अनुसार ऐसा युद्ध लंबे समय तक चल सकता है और इसका असर पूरी दुनिया की राजनीति पर भी पड़ सकता है। उनका मानना है कि इस तरह का तनाव भी हो सकता है जो इंटरनेशनल पावर बैलेंस के पूरे स्ट्रक्चर को नए तरीके से गढ़ सकता है।
न्यूज प्रोग्राम में भी साझा किया एनालिसिस
जियांग हाल ही में न्यूज कार्यक्रम Breaking Points में भी दिखाई दिए। वहां उन्होंने इस पूरे युद्ध पर अपना डिटेल्ड एनालिसिस साझा किया। जियांग का कहना है कि मौजूदा हालात में ईरान के पास अमेरिका के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण सामरिक फायदे हैं। उनके मुताबिक यह युद्ध अब धीरे-धीरे लंबे समय तक चलने वाले टकराव में बदल सकता है।
ईरान की दो दशक की तैयारी का जिक्र
जियांग ने यह भी कहा कि ईरान ने पिछले लगभग दो दशकों में ऐसे संभावित युद्ध के लिए तैयारी की है। उनके मुताबिक ईरानी रणनीति यह रही है कि सीधे बड़े युद्ध के बजाय धीरे-धीरे विरोधी को कमजोर किया जाए और लंबी अवधि में बढ़त हासिल की जाए। इसका मतलब ये कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है और तब तक खिंचता है जब तक अमेरिका में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव आ जाते हैं तो नया राष्ट्रपति शायद पूर्व में हुए नुकसान को देखते हुए युद्ध से पीछे हट जाए।
पिछली झड़पों से मिला एक्सपीरियंस
उन्होंने अपने एनालिसिस में पिछले जून में हुए 12 दिन की जंग का भी जिक्र किया। जियांग के मुताबिक इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण टकराव ने ईरानी सेना को Israel और अमेरिका की सैन्य क्षमताओं को समझने का मौका दिया। उस समय मिली जानकारी और अनुभव ने ईरान को बड़े टकराव के लिए और बेहतर तरीके से तैयार होने का समय दिया।
कौन है ये प्रोफेसर और क्या करते हैं?
जियांग शुएक्सिन बीजिंग में फिलॉसफी और इतिहास पढ़ाते हैं। वे Yale University के ग्रेजुएट हैं और कई सालों तक चीन में शिक्षा सुधार और पाठ्यक्रम डिजाइन (Syllabus Design) से जुड़े काम करते रहे हैं। एकेडमिक दुनिया में उनकी पहचान एक ऐसे रिसर्चर के रूप में है जो इतिहास, राजनीति और वैश्विक घटनाओं के बीच संबंध समझने की कोशिश करते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications