RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, कोहली की धुआंधार बैटिंग
RCB vs SRH Live Score: आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच आरसीबी के नाम रहा। टॉस हारकर पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए, आरसीबी ने 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
आरसीबी ने अपनी टीम में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह जैसे प्लेयर्स को शामिल किया, गेंदबाजी को धार देने के लिए ऐसा किया गया। दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम में सलिल अरोड़ा को शामिल किया गया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की खराब शुरुआत रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड दोनों नहीं टिक पाए। अभिषेक शर्मा 8 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए, हेड ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 11 रनों का स्कोर बनाया। 5 ओवर में आरसीबी ने नीतीश रेड्डी के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया, वह 1 रन बनाकर चलते बने और स्कोर 29/3 हो गया। इसके बाद ईशान किशन ने कुछ अच्छे शॉट जड़कर स्कोर 6 ओवर में 49 रनों तक पहुंचाया।
ईशान किशन चमके (RCB vs SRH)
यहां से हैदराबाद की पारी कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाल ली, दोनों ने धांसू शॉट जमाते हुए 10 ओवर में स्कोर 3 विकेट पर 87 तक पहुंचाया, किशन 24 गेंदों में 45 रन बना क्रीज पर थे, कलावेन का स्कोर 19 था। इसके बाद किशन ने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने वर्ल्ड कप की फॉर्म को दर्शाते हुए टीम को 100 पार पहुंचा दिया। 15 ओवर में आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन था। इसके बाद ईशान किशन 38 गेंद में 80 रन बना चलते बने, उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के जड़े।
अंत में अनिकेत वर्मा ने गदर काटते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके जमाए। उनकी पारी के कारण हैदराबाद ने 9 विकेट पर 201 का स्कोर बनाया, आरसीबी के लिए डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही, ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट महज 8 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली ने गदर मचा दिया। पडीक्कल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 26 गेंदों में 61 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के आए। रजत पाटीदार 12 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान कोहली एक छोर पर खड़े रहे और 33 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। 14 ओवर में आरसीबी ने 4 विकेट पर 170 का स्कोर बना दिया।
कोहली का तूफानी अंदाज (RCB vs SRH)
कोहली ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के आए। टिम डेविड ने नाबाद 16 रन जड़े। इस तरह आरसीबी ने 16वें ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।
-
SRH vs LSG Pitch Weather: हैदराबाद में आज रनों का तूफान या विकेटों की झड़ी! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ? -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 3 April: CSK vs PBKS, इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी? -
58, 70, 90 रनों की पारियों से समीर रिजवी ने लगाई प्लेयर ऑफ़ द मैच की हैट्रिक, विराट कोहली के खास क्लब में शामिल -
DC vs MI: रोहित की चालाकी में फंस गए कुलदीप यादव, एक्टिंग करके बर्बाद कराया DRS, खुद बयां की कहानी -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
IPL के बीच में वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए पैट कमिंस, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? कारण आया सामने -
IPL 2026: Rohit Sharma ने तोड़ा धोनी का सालों पुराना रिकॉर्ड! दिल्ली के खिलाफ इतिहास रच किया कमाल -
Yuzvendra Chahal की गोद में बैठी थी खूबसूरत हसीना? सामने आया वायरल वीडियो के पीछे का सारा सच! -
DC vs MI: दिल्ली के दंगल से पहले हार्दिक पंड्या लापता! IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार बने कप्तान, हुआ बड़ा बदलाव -
CSK vs PBKS: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर, कौन बनेगा DHONI के घर का नया बादशाह? -
Sanju Samson: वर्ल्ड कप के हीरो, IPL में जीरो! लगातार फ्लॉप होने के बाद संजू पर फूटा फैंस का गुस्सा -
CSK vs PBKS: 11 गेंदें, 4 छक्के और 39 रन, प्रियांश आर्या ने छीनी चेन्नई से जीत! मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications