IPL के बीच में वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए पैट कमिंस, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? कारण आया सामने

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत अभी ठीक से हुई भी नहीं कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक ऐसी खबर आई जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। टीम के स्टार कप्तान और दुनिया के सबसे महंगे कप्तानों में शुमार पेट कमिंस अचानक भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर चुके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के जश्न के बीच कमिंस का यह फैसला काफी अहम भी है। चोट के बाद हैदराबाद की टीम को अब तक दो मैचों में ईशान किशन ने लीड किया है। कमिंस का अचानक जाना कोई इमरजेंसी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

pat cummins ipl 2026

कमिंस क्यों चले गए ऑस्ट्रेलिया

दरअसल कमिंस अपनी पीठ की पुरानी चोट को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। वह ऑस्ट्रेलिया जाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम की देखरेख में अपना फाइनल स्कैन कराएंगे। यह स्कैन तय करेगा कि क्या कमिंस आईपीएल के नॉकआउट मुकाबलों और दूसरे हाफ में अपनी पूरी रफ्तार से गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं।

उन्होंने हाल ही में संकेत दिया था कि वह दूसरे हाफ और फाइनल के लिए खुद को 100% तैयार रखना चाहते हैं। पिछले दो मैचों में कमिंस की कमी टीम को खली है लेकिन एक मैच जीतकर हैदराबाद ने तालिका में खाता खोल लिया है। ईशान किशन ने अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाई है।

कब वापस आ सकते हैं पैट कमिंस

ESPN रिपोर्ट के अनुसार, अगर स्कैन की रिपोर्ट सही रही, तो कमिंस 17 अप्रैल तक वापस लौट आएंगे। इसका मतलब है कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स जैसे अहम मुकाबलों को मिस करेंगे।सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बैटिंग में काफी सॉलिड है लेकिन गेंदबाजी में कमिंस अहम नाम हैं।

पहले हाफ में किशन ही करेंगे कप्तानी

फ़िलहाल टूर्नामेंट को ज्यादा समय नहीं हुआ है, ऐसे में कमिंस के पास आईपीएल में आकर धमाल मचाने का पूरा मौका रहेगा। पहले हाफ तक कप्तानी का भार ईशान किशन के कन्धों पर ही रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+