SRH vs LSG Pitch Weather: हैदराबाद में आज रनों का तूफान या विकेटों की झड़ी! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ?
SRH vs LSG Pitch Weather Report: आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला खेला जाना है। यह SRH का इस सीजन का पहला होम गेम है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 PM से शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का दोपहर 3:00 PM पर उछलेगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दोनों टीमें हैदराबाद में आमने-सामने आने से पहले सीजन की शुरुआत में अपनी सही दिशा तलाश रही हैं। हालांकि दोनों की स्थिति अलग है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक उतार-चढ़ाव देखा है- पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करारी हार मिली, लेकिन उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पर मजबूत जीत दर्ज की। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी पहले से ज्यादा बैलेंस दिखी।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद मैदान में उतर रही है, जहां टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल उठे थे, खासकर जब ऋषभ पंत को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।
कोलकाता के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी ज्यादा संगठित नजर आई। टीम ने दोनों मैचों में 200 के आसपास स्कोर बनाया, लेकिन इस बार ओपनरों ने बेहतर शुरुआत दी जिससे मिडिल ऑर्डर को रन बनाने का मौका मिला। यह प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से बिल्कुल अलग था। गेंदबाजी यूनिट भी पहले मैच की तुलना में ज्यादा बैलेंस दिखी और अलग-अलग चरणों में बेहतर कंट्रोल रखा। अब अपने घरेलू मैदान पर टीम इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
SRH vs LSG Pitch Report: बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का दबदबा?
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड काफी तेज है, जिसका मतलब है कि आज रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।
- बैटिंग पैराडाइज: पिछले कुछ समय से यहां की पिच काफी सपाट रही है। पिछले सीजन में SRH ने इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
- टॉस का महत्व: चूंकि यह दोपहर का मैच (3:30 PM) है, इसलिए ओस (Dew) की भूमिका न के बराबर रहेगी। हालांकि, गर्मी के कारण पिच दूसरी पारी में थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
- स्कोर का अनुमान: पहली पारी में 200+ का स्कोर यहाँ एक चुनौतीपूर्ण टोटल माना जाएगा।
Weather Report: क्या बारिश बनेगी विलेन?
हैदराबाद में मैच के दौरान तापमान 32°C से 37°C के बीच रहने की उम्मीद है। दोपहर का समय होने के कारण खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने तेलंगाना में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मैच के दौरान बारिश की 40-50% संभावना है। हालांकि, खेल पूरी तरह धुलने के आसार कम हैं, लेकिन हल्की रुकावट देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications