IPL 2026: Rohit Sharma ने तोड़ा धोनी का सालों पुराना रिकॉर्ड! दिल्ली के खिलाफ इतिहास रच किया कमाल

IPL 2026 Rohit Sharma: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में 35 रनों की छोटी लेकिन दमदार पारी के दौरान रोहित ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। इस रिकॉर्ड ने रोहित को महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से आगे खड़ा कर दिया है।

रोहित ने तोड़ा धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड (IPL 2026 Rohit Sharma)

मैच के सातवें ओवर में विप्रज निगम की गेंद पर छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। रोहित शर्मा अब आईपीएल में किसी एक टीम (दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। दिल्ली के खिलाफ उनके अब 51 छक्के हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं।

Rohit Sharma 1

मुंबई को खली कप्तान पंड्या की कमी

इस लिस्ट में विराट कोहली (CSK के खिलाफ 48 छक्के) के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि रोहित भारतीयों में नंबर-1 बन गए हैं, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम है। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या बीमारी के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। टॉस के वक्त कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसकी पुष्टि की। हार्दिक की अनुपस्थिति में मुंबई का मध्यक्रम काफी कमजोर दिख रहा है।

जीत के साथ हुई मुंबई की शुरुआत

पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 13 ओवर तक अपने 4 अहम विकेट खोकर महज 92 रन बनाए हैं। रोहित ने 26 गेंदों में 35 रनों (5 चौके, 1 छक्का) की पारी खेली, लेकिन वे अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। उन्हें अक्षर पटेल की गेंद पर नीतीश राणा ने कैच आउट किया। मुंबई इंडियंस के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी रही थी और टीम को केकेआर के खिलाफ पहले मैच में जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+