GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान
Shubman Gill: आईपीएल में आज के डबल हेडर मुकाबले में गुजरात टाइटंस टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टॉस के समय इस बदलाव के बारे में पता चला क्योंकि राशिद खान ने सिक्का उछाला।
टॉस जीतकर राजस्थान ने बैटिंग चुनी, इसके बाद राशिद खान ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। गिल को मांसपेशियों में खिंचाव है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। कुमार कुशाग्र अपना पहला मैच खेल रहे हैं और हम उनको खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। हमने पिछले मैच में भी अच्छा क्रिकेट खेला था। वह एक अच्छा मुकाबला था। हमें यहां अपना 100 प्रतिशत देना होगा।

कौन हैं कुमार कुशाग्र (Who is kumar kushagra)
झारखंड के बोकारो से आने वाले 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र आज गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 65 लाख रुपये की किफायती कीमत पर गुजरात की टीम में शामिल हुए कुशाग्र को एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है, जो मध्यक्रम में टीम को मजबूती देने की क्षमता रखते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के ही राज्य झारखंड से ताल्लुक रखने के कारण उन पर फैंस की नजरें टिकी हैं, क्योंकि बोकारो की गलियों से निकलकर आईपीएल के इस भव्य मंच तक पहुंचने का उनका सफर काफी संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है।
राजस्थान रॉयल्स में दो बदलाव
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अपनी टीम में दो बदलावों के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। तुषार देशपांडे को बृजेश की जगह शामिल किया गया है, जबकि शुभम दुबे को रवि बिश्नोई की जगह मौका मिला है।
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications