Sanju Samson: वर्ल्ड कप के हीरो, IPL में जीरो! लगातार फ्लॉप होने के बाद संजू पर फूटा फैंस का गुस्सा
IPL 2026, CSK vs PBKS Sanju Samson Troll: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन का बल्ला घरेलू मैदान चेपॉक पर एक बार फिर खामोश रहा। पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 14 रन के कुल स्कोर पर चेन्नई को पहला झटका लगा, जब सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।
फिर फ्लॉप हुए सैमसन (IPL 2026, CSK vs PBKS Sanju Samson Troll)
संजू सैमसन के इस लगातार खराब प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से को हवा दे दी है। संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। पारी के शुरुआती ओवरों में ही जेवियर बार्टलेट की एक उठती हुई गेंद पर संजू गच्चा खा गए और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को आसान सा कैच दे बैठे। सैमसन से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी।

फैंस कर रहे जमकर ट्रोल
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि "वर्ल्ड कप जीत लिया, अब संजू का काम हो गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का साहसी फैसला किया।
पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं
पंजाब ने अपनी विजयी लय को बरकरार रखते हुए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। अय्यर को अपनी पेस बैटरी, विशेषकर अर्शदीप और बार्टलेट पर पूरा भरोसा है कि वे चेन्नई के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर देंगे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। चेन्नई ने 14.20 करोड़ के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। उन्हें अनुभवी मैथ्यू शॉर्ट की जगह मौका दिया गया है।
आईपीएल के इतिहास में यह कम ही देखा गया है कि कोई टीम सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे। चेन्नई ने आज केवल मैट हेनरी और नूर अहमद पर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications