Yuzvendra Chahal की गोद में बैठी थी खूबसूरत हसीना? सामने आया वायरल वीडियो के पीछे का सारा सच!

Yuzvendra Chahal Fake AI Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स (PBKS) की जीत के जश्न के बीच टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर चहल का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें उन्हें दो युवतियों के साथ दिखाया गया था। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह फेक है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया था।

चहल को बदनाम करने की कोशिश? (Yuzvendra Chahal Fake AI Video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुई इस क्लिप में चहल को एक कमरे जैसी सेटिंग में दिखाया गया था। जिसे स्टेडियम का हिस्सा बताने की कोशिश की गई। वीडियो को इतनी बारीकी से बनाया गया था कि पहली नजर में यह असली लग रहा था। यह डीपफेक तकनीक का उदाहरण है, जहां किसी के चेहरे और आवाज को दूसरे शरीर पर डिजिटल रूप से फिट कर दिया जाता है।

Yuzvendra Chaha 1

वीडियो के सामने आते ही मचा बवाल

वीडियो के सामने आते ही चहल के फैंस और क्रिकेट फैंस ने भारी विरोध दर्ज कराया। रिपोर्टिंग और बढ़ते आक्रोश के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने सख्त कदम उठाते हुए इस कंटेंट को हटा दिया है। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो की जगह कंटेंट रिस्ट्रिक्टेड का मैसेज दिख रहा है। वीडियो वायरल करने वालों ने चहल की निजी जिंदगी में चल रहे घटनाक्रमों का फायदा उठाने की कोशिश की।

वायरल होने के बाद वीडियो हटाया गया

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का मार्च 2025 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था। इसके बाद चहल का नाम आरजे महविश के साथ जुड़ा, लेकिन हाल ही में दोनों के एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। चहल की छवि को बिगाड़ने के लिए यह फर्जी वीडियो वायरल किया गया। हालांकि, बाद में इसे एक्स से डिलीट भी कर दिया गया।

चहल पंजाब किंग्स के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं। पंजाब ने उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी राशि में रिटेन किया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट झटके थे। भले ही वे 2023 के बाद से टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन आईपीएल में उनकी फिरकी का जादू बरकरार है।

Yuzvendra ChahaL
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+