Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, 3666 रुपये बढ़े दाम, खरीदने से पहले देखें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today 5 April 2026: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर आम खरीदार को चौंका दिया है। महज एक हफ्ते के भीतर 10 ग्राम सोने का भाव ₹3,666 बढ़कर ₹1.47 लाख के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले 27 मार्च को यही कीमत करीब ₹1.43 लाख थी। वीकली ट्रेंड देखें तो 24 कैरेट गोल्ड ₹2,860 और 22 कैरेट गोल्ड करीब ₹2,600 महंगा हुआ है।

5 अप्रैल 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,51,080 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,50,930 है। वहीं, 3 अप्रैल को दिल्ली सराफा बाजार में सोना ₹1,51,500 पर स्थिर रहा था, लेकिन अब दोबारा तेजी का रुख दिख रहा है।

Gold Rate Today 5 april 2026

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भी घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है। फिलहाल स्पॉट गोल्ड का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है, जो तेजी का संकेत देता है। सरकार के एक बड़े फैसले ने भी बाजार में हलचल बढ़ा दी है। सोने, चांदी और प्लैटिनम के आभूषणों को 'फ्री' कैटेगरी से हटाकर 'रिस्ट्रिक्टेड' कैटेगरी में डाल दिया गया है। इससे सप्लाई पर असर पड़ सकता है और आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Gold Rate In India: 05 अप्रैल 2026: देश के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर रेट
🔹दिल्ली 24 कैरेट - ₹1,51,080 | 22 कैरेट - ₹1,38,500 | 18 कैरेट - ₹1,11,350
🔹मुंबई 24 कैरेट - ₹1,50,930 | 22 कैरेट - ₹1,38,350 | 18 कैरेट - ₹1,11,200
🔹कोलकाता 24 कैरेट - ₹1,50,930 | 22 कैरेट - ₹1,38,350 | 18 कैरेट - ₹1,11,200
🔹चेन्नई 24 कैरेट - ₹1,52,180 | 22 कैरेट - ₹1,39,500 | 18 कैरेट - ₹1,12,300
🔹बेंगलुरु 24 कैरेट - ₹1,50,930 | 22 कैरेट - ₹1,38,350 | 18 कैरेट - ₹1,11,200
🔹हैदराबाद 24 कैरेट - ₹1,50,930 | 22 कैरेट - ₹1,38,350 | 18 कैरेट - ₹1,11,200
🔹पुणे 24 कैरेट - ₹1,50,930 | 22 कैरेट - ₹1,38,350 | 18 कैरेट - ₹1,11,200
🔹अहमदाबाद 24 कैरेट - ₹1,50,980 | 22 कैरेट - ₹1,38,400 | 18 कैरेट - ₹1,11,250
🔹जयपुर 24 कैरेट - ₹1,51,080 | 22 कैरेट - ₹1,38,500 | 18 कैरेट - ₹1,11,350
🔹लखनऊ 24 कैरेट - ₹1,51,080 | 22 कैरेट - ₹1,38,500 | 18 कैरेट - ₹1,11,350
🔹चंडीगढ़ 24 कैरेट - ₹1,51,080 | 22 कैरेट - ₹1,38,500 | 18 कैरेट - ₹1,11,350
🔹भोपाल 24 कैरेट - ₹1,50,980 | 22 कैरेट - ₹1,38,400 | 18 कैरेट - ₹1,11,250
🔹पटना 24 कैरेट - ₹1,51,050 | 22 कैरेट - ₹1,38,450 | 18 कैरेट - ₹1,11,300
🔹नागपुर 24 कैरेट - ₹1,50,930 | 22 कैरेट - ₹1,38,350 | 18 कैरेट - ₹1,11,200
🔹इंदौर 24 कैरेट - ₹1,50,980 | 22 कैरेट - ₹1,38,400 | 18 कैरेट - ₹1,11,250
🔹सूरत 24 कैरेट - ₹1,50,980 | 22 कैरेट - ₹1,38,400 | 18 कैरेट - ₹1,11,250
🔹कानपुर 24 कैरेट - ₹1,51,080 | 22 कैरेट - ₹1,38,500 | 18 कैरेट - ₹1,11,350
🔹वडोदरा 24 कैरेट - ₹1,50,980 | 22 कैरेट - ₹1,38,400 | 18 कैरेट - ₹1,11,250
🔹रांची 24 कैरेट - ₹1,51,050 | 22 कैरेट - ₹1,38,450 | 18 कैरेट - ₹1,11,300
🔹भुवनेश्वर 24 कैरेट - ₹1,50,930 | 22 कैरेट - ₹1,38,350 | 18 कैरेट - ₹1,11,200

चांदी की कीमत (Silver Rate Today)

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। बीते एक सप्ताह में चांदी ₹5,000 तक महंगी हो गई है और 5 अप्रैल की सुबह इसका भाव ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह ₹2,37,000 प्रति किलो पर स्थिर थी, लेकिन अब इसमें तेज उछाल दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है। दिलचस्प बात यह है कि इसी साल जनवरी में चांदी ₹4 लाख प्रति किलो का आंकड़ा भी पार कर चुकी है।

कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क (Import Duty), सरकार की नीतियां और स्थानीय मांग-सप्लाई प्रमुख हैं। जब वैश्विक बाजार में सोना महंगा होता है या रुपये की कीमत गिरती है, तो भारत में भी गोल्ड रेट बढ़ जाते हैं। वहीं शादी-ब्याह या त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से भी कीमतों में उछाल आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+