RCB vs CSK Live Streaming: चिन्नास्वामी में धड़कनें बढ़ाने आ रहे हैं कोहली और सैमसन, FREE में यहां देखें मैच

RCB vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला आज यानि रविवार को होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से लोहा लेगी। क्रिकेट के इस 'एल क्लासिको' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है।

एक तरफ विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शानदार फॉर्म में चल रही बल्लेबाजी है, तो दूसरी तरफ लड़खड़ाती हुई चेन्नई सुपर किंग्स, जिसे संजू सैमसन से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

आरसीबी की टीम फिलहाल जीत के रथ पर सवार है। जैकब डफी के आने से टीम की गेंदबाजी में जान आ गई है, वहीं विराट कोहली का बल्ला चेन्नई के खिलाफ हमेशा आग उगलता है। दूसरी ओर, चेन्नई के गेंदबाजों ने इस सीजन में काफी रन लुटाए हैं। नूर अहमद और राहुल चाहर जैसे स्पिनर्स पिछले मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, जिससे अब पेस अटैक पर दबाव बढ़ गया है।

Royal Challengers Bengaluru IPL 2026

दिलचस्प आंकड़े

  • किंग कोहली का दबदबा: चिन्नास्वामी में चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 149.4 का है, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।
  • RCB की हैट्रिक: बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ अपने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं। 2025 में पहली बार आरसीबी ने सीएसके को होम और अवे दोनों मैचों में हराया था।
  • हाई स्कोरिंग ग्राउंड: साल 2025 से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज करने वाली टीमों का औसत स्कोर 209 रन रहा है।

IPL 2026: RCB vs CSK मैच की पूरी जानकारी

चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच कितने बजे शुरू होगा मैच?
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे होगा।

RCB vs CSK मैच कहां खेला जाएगा मुकाबला?
यह मैच बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा।

RCB vs CSK मैच टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत में आईपीएल 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जा रहा है।

RCB vs CSK मैच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस। ज़ाकारी फ़ॉल्क्स।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+