IND W vs SL W: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, जेमिमा-शेफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी
IND W vs SL W 2nd T20 2025 Highlights: विशाखापत्तनम में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के चक्रव्यूह में फंस गई और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 128 रन ही बना सकी। जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा 3 विकेट खोकर आसानी से कर लिया।
स्मृति मंधाना का नहीं चला बल्ला (IND W vs SL W 2nd T20 2025 Highlights)
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से बड़ी उम्मीदें थीं। मंधाना ने आते ही एक चौका और एक शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे, लेकिन वह अपनी पारी को लंबी नहीं खींच सकीं। कविष्का की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मंधाना 14 रन बनाकर आउट हो गईं। लेकिन जेमिमा ने आकर मैच को पूरी तरह से भारत के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं शेफाली वर्मा ने अर्धशतक जड़कर टीम को एकतरफा जीत दिला दी।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने किया निराश
श्रीलंका की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही। भारत की ओर से पहला ओवर लेकर आईं क्रांति गौड़ ने मैच की शुरुआती गेंदों में ही विष्मी गुणारत्ने (1 रन) को आउट कर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने कुछ आकर्षक शॉट खेले और 24 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन अनुभवी स्नेह राणा ने उन्हें पवेलियन भेजकर श्रीलंका की लय बिगाड़ दी।
वैष्णवी और श्री चरणी ने झटके 2-2 विकेट
मध्यक्रम में हर्षिता मदावी (33 रन) और हसिनी परेरा (22 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, श्री चरणी ने इस साझेदारी को तोड़कर भारत की वापसी कराई। अपना दूसरा मैच खेल रही युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा के लिए यह दिन बेहद खास रहा। उन्होंने न केवल अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट हासिल किया, बल्कि आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी से श्रीलंका के निचले क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 20वें ओवर में वैष्णवी ने शशिनी को आउट किया, जिसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज दबाव में रन आउट होते चले गए। श्रीलंका ने अपने आखिरी तीन विकेट पारी के अंतिम ओवर में ही गंवाए। भारत की ओर से वैष्णवी और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
श्रीलंका: विष्मी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथयांगाना (विकेटकीपर), माल्की मदारा, इनोका रानावीरा, काव्या काविंदी, शशिनी गिमहानी।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications