IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त, जीत के इन चार हीरो ने पलटा मैच!
IND vs AUS 4th T20 Highlights: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही भारत पर अब सीरीज हारने का खतरा टल गया है। अगर ऑस्ट्रेलिया अंतिम मैच जीत भी जाता है, तो सीरीज बराबरी पर समाप्त होगी। भारत द्वारा रखे गए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और केवल 119 रनों पर ऑल आउट हो गई।
भारत की जीत के रहे ये चार हीरो (IND vs AUS 4th T20 Highlights)
भारत की जीत के असली हीरो उनके गेंदबाज़ रहे। स्पिनर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती साथ ही ऑलराउंडर शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर ने अहम समय पर विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया, जब उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू शॉर्ट (25 रन) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने जोश इंग्लिस (12 रन) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की गति पर ब्रेक लगाया।

शिवम दुबे ने दो विकेट लेकर किया कमाल
शिवम दुबे ने दो बड़े विकेट चटकाए, जिनमें कप्तान मिचेल मार्श (30 रन) और खतरनाक टिम डेविड (14 रन) शामिल थे। मार्श और डेविड का आउट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 ओवर के बाद एक विकेट पर 62 रन था, लेकिन इसके बाद भारत ने विकेट लेने का सिलसिला शुरू कर दिया। 10वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया 77 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था, जिससे उन पर 10 ओवर में 91 रन बनाने का भारी दबाव आ गया।
सीरीज हार नहीं सकता भारत
सबसे बड़ा झटका तब लगा जब स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (2 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके तुरंत बाद, वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार दो गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस और बार्टलेट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें लगभग खत्म कर दीं। भारतीय गेंदबाजों की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के अंतिम बल्लेबाजों ने हथियार डाल दिए और पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला जीतकर सीरीज में अपनी अजेय स्थिति सुनिश्चित कर ली है। अर्शदीप सिंह ने भी अहम समय पर विकेट लेकर अपना जलवा बिखरने का काम किया।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications