IPL 2026: नवाबों के शहर में मचेगा घमासान, लखनऊ और दिल्ली के बीच टक्कर आज, इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग
IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला बुधवार, 1 अप्रैल को नवाबों के शहर लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने घरेलू मैदान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेजबानी करेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह इस सीजन का पहला मैच है। इसलिए जीत के साथ शुरुआत करने का दबाव दोनों कप्तानों पर होगा।
केएल राहुल और मोहम्मद शमी में किसका पलड़ा भारी (IPL 2026, LSG vs DC)
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने साफ कर दिया है कि केएल राहुल इस सीजन में ओपनिंग करेंगे। इसका मतलब है कि नई गेंद के साथ उनका सामना मोहम्मद शमी से होगा। टी-20 क्रिकेट में शमी ने राहुल को 5 पारियों में 2 बार आउट किया है। शमी के खिलाफ राहुल का स्ट्राइक रेट केवल 122.85 का रहा है। शमी की सटीक लाइन-लेंथ राहुल के लिए पावरप्ले में बड़ी चुनौती साबित होगी।

पंत पर भारी पड़े हैं कुलदीप
कभी दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ खेलने वाले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव अब आमने-सामने होंगे। कुलदीप अब लखनऊ की जर्सी में अपने पूर्व कप्तान पंत को फंसाने की कोशिश करेंगे। कुलदीप हमेशा पंत पर भारी पड़े हैं। टी-20 में 5 बार भिड़ने पर कुलदीप ने पंत को 3 बार पवेलियन भेजा है। पंत कुलदीप के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं और उनका स्ट्राइक रेट महज 92 का रहा है। इकाना की धीमी पिच पर यह जंग और भी रोचक होगी।
निकोलस पूरन बनाम अक्षर पटेल
लखनऊ के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल खुद उनके सामने गेंदबाजी का मोर्चा संभाल सकते हैं। अक्षर ने अब तक पूरन को टी-20 में एक बार भी आउट नहीं किया है। पूरन का अक्षर के खिलाफ स्ट्राइक रेट 350 का अविश्वसनीय आंकड़ा छूता है। उन्होंने अक्षर की 18 गेंदों पर 63 रन कूटे हैं। क्या अक्षर इस बार पूरन को रोक पाएंगे?












Click it and Unblock the Notifications