Iran US war: 'अमेरिका ईरान छोड़ देगा', Donald Trump ने किया युद्ध खत्म होने का ऐलान? क्या करेंगे नेतन्याहू?
Donald Trump Speech Highlights: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि 'अमेरिकी सेनाएं ईरान में अपना ऑपरेशन "बहुत जल्द" खत्म कर देंगी। उन्होंने इसके लिए दो से तीन हफ़्ते का समय बताया। इस दौरान उनका प्रशासन ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रखेगा, साथ ही अपना हवाई अभियान भी जारी रखेगा।'
व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान, जब उनसे 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईंधन की ऊंची कीमतों के असर के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने कहा, 'मुझे बस ईरान छोड़ना है, और हम ऐसा बहुत जल्द करेंगे, अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाना शुरू करेगा। यह संघर्ष खत्म करने हेतु किसी समझौते की जरूरत नहीं।'

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में 'सत्ता परिवर्तन' (रिजीम चेंज) का लक्ष्य पूरा हुआ, अतः अमेरिका इस संघर्ष को लंबा खींचना नहीं चाहता। उन्होंने युद्ध समाप्ति से पहले समझौते की संभावना भी व्यक्त की। हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान संग युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा अभी तक नहीं बताई है।
ईरान में 'सत्ता परिवर्तन' का लक्ष्य पूरा हुआ-Donald Trump
अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ ईरान की धमकियों पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'ईरान ने उन्हें किस बात की धमकी दी? क्या उन्होंने कहा कि वो उन्हें उड़ा देंगे? क्या वो उन पर हमला करेंगे? वो ऐसा नहीं करेंगे। वो उन पर परमाणु हथियार से हमला नहीं करेंगे। उनमें से ज्यादा लोग (ईरानी नेतृत्व) पहले ही मर चुके हैं।'
नेतन्याहू ने अब तक जंग खत्म करने की बात नहीं कही
गौरतलब है कि भले ही ट्रंप ने युद्ध जल्द खत्म करने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अब तक जंग खत्म करने की बात नहीं कही है, मालूम हो कि अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई।
खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू, नातिन सबकी मौत
इस हमले ने खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू, नातिन समेत कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की भी जान चली गई है , खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाया गया। हालांकि, मोजतबा के हमलों में घायल होने की खबर थी, पर उनके ठिकाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
क्या कहा नेतन्याहू ने?
अमेरिकी टीवी चैनल न्यूज़मैक्स से बात करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कहा कि ' वो ईरान के साथ जंग ख़त्म करने की तारीख़ नहीं बताना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि 'ईरान के साथ जंग खत्म होने की कब तक संभावना है, मैं इसकी कोई तारीख़ नहीं बताना चाहता हूं, निश्चित रूप से जंग आधे से ज़्यादा पूरी हो चुकी है और ईरान का इस्लामिक रिपब्लिक आख़िरकार अंदर से ही टूट चुका है।'












Click it and Unblock the Notifications