'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी पर योगी सरकार का एक्शन, बुलडोजर ने तोड़ा अवैध निर्माण
नोएडा, 08 अगस्त: नोएडा के 'गालीबाज' बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के लोग ओमैक्स सोसायटी पहुंचे और त्यागी के त्यागी के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इसके बाद तत्काल वहां बुलडोजर चलाया गया। सोसाइटी के कॉमन एरिया और पार्किंग पर ये कार्रवाई की गई है। मौके पर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग भी कानून तोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, लोगों ने बजाई तालियां
श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करवा रखा था। सोमवार की सुबह अवैध निर्माण को पहले हथौड़े से तोड़ा गया। फिर बुलडोजर एक्शन में आया और अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। इस दौरान सोसाइटी के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने बुलडोजर एक्शन पर जमकर तालियां बजाईं। साथ ही कहा कि इससे श्रीकांत त्यागी जैसे लोगों का मनोबल टूटेगा।

त्यागी को 2019 में दिया गया था नोटिस
बताया गया कि अवैध निर्माण को लेकर 2019 में सोसाइटी की तरफ से श्रीकांत त्यागी को एक नोटिस भी दिया गया था। हालांकि, इसके बाद भी अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब महिला के साथ बदसूली और गालियां देने का वीडियो वायरल हुआ और त्यागी के समर्थकों ने सोसाइटी में घुसकर महिला को धमकाना चाहा तो अथॉरिटी भी एक्शन मोड में आ गया। श्रीकांत त्यागी अब चौतरफा घिर गया है।

यह हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है: बीजेपी सांसद महेश शर्मा
बता दें, श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने रविवार रात ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में पीड़िता को डराने-धमकाने का प्रयास किया। इसे लेकर सोसायटी में करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, डीएम सुहास एलवाई, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सांसद ने घटना की शिकायत अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से की। उन्होंने मीडिया के सामने फोन पर कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार है और एक सोसायटी में 15 लोग घुस गए। यह हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है।
फेज-2 कोतवाली प्रभारी को किया गया सस्पेंड
डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उसकी संपत्ति भी कुर्क कर सकती है। उधर, देर रात पुलिस कमिश्नर ने फेज-2 कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। परमहंस तिवारी को फेज-2 कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
-
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति?












Click it and Unblock the Notifications