Sonam Wangchuk NSA Revoked: 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने हटाया उन पर से NSA?
Sonam Wangchuk NSA Revoked: केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई हिरासत को वापस ले लिया है। वांगचुक को लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिया गया था।
सरकार के इस फैसले को तनाव कम करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर देशभर में आवाजें उठ रही थीं, जिसके बाद गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप से यह कार्रवाई रद्द की गई।













Click it and Unblock the Notifications