'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा?
Mumtaz On Hindu Men: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचकर रातोंरात वायरल हुईं मोनालिसा इस समय अपनी शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस समय महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर ही बात करते नजर आ रहे हैं।
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर हो रही चर्चा
आपको बता दें कि मोनालिसा की हालिया इंटरफेथ शादी के बाद धर्म और शादी को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। इसी बीच 70 के दशक की लिजेंड्री एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने इंटरफेथ मैरिज और पॉलिगैमी (एक से ज्यादा शादियां) पर खुलकर अपनी राय रखी है।

एक्ट्रेस मुमताज ने दिया बड़ा बयान
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में धर्म, शादी और आध्यात्मिक आस्था से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि मुसलमान होने के बावजूद उनकी गहरी आस्था हिंदू देवी-देवताओं में भी है।
धार्मिक आस्था के बारे में ये क्या बोल गईं मुमताज?
-इंटरव्यू में मुमताज ने अपनी धार्मिक आस्था के बारे में बात करते हुए कहा है कि उन्हें भगवान शिव और श्रीकृष्ण से विशेष लगाव है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बचपन से ही इन दोनों देवताओं को बेहद पसंद करती हैं और उनमें उनके प्रति गहरी श्रद्धा रखती हैं।
-मुमताज ने कहा कि उनके घर की सीढ़ियों के पास भगवान गणेश की मूर्ति रखी है और जब भी वह नीचे उतरती हैं तो सबसे पहले उनके चरणों में प्रणाम करती हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें हमेशा से सुंदर चीजें पसंद रही हैं और उनके मुताबिक भगवान शिव बेहद आकर्षक और दिव्य हैं, इसलिए वह उनसे विशेष रूप से जुड़ाव महसूस करती हैं।
मुमताज ने हिंदू बिजनेसमैन से की है शादी
-आपको बता दें कि एक्ट्रेस मुमताज ने उगांडा के मशहूर बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की है जो एक हिंदू परिवार से आते हैं। इंटरफेथ मैरिज पर बोलते हुए मुमताज ने कहा कि वह दोनों धर्मों का सम्मान करती हैं। उनका मानना है कि अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच भी सफल और खुशहाल शादी संभव है।
-मुमताज ने बताया कि उनकी बहन ने भी एक हिंदू लड़के से शादी की है और दोनों ही अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं। उनके मुताबिक उनके पति उनका बहुत ख्याल रखते हैं और यही किसी भी रिश्ते की असली नींव होती है।
पॉलिगैमी पर मुमताज का तीखा सवाल
इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने मुस्लिम समाज में पॉलिगैमी पर भी अपनी साफ राय रखी। उन्होंने कहा कि कई पुरुष तीन-चार शादियां कर लेते हैं और बाद में अपनी पत्नियों को छोड़ देते हैं। उनके मुताबिक ये बिल्कुल गलत है। मुमताज ने कहा कि वह खुद मुसलमान हैं लेकिन इसके बावजूद मानती हैं कि एक आदमी को बार-बार शादी नहीं करनी चाहिए।
'एक पत्नी को छोड़कर दूसरी से शादी करना गलत'
-मुमताज ने आगे कहा कि किसी एक पत्नी को छोड़कर दूसरी और फिर तीसरी शादी करना सही नहीं है। उनका कहना था कि इस मामले में हिंदू समाज कई बार बेहतर नजर आता है क्योंकि ज्यादातर लोग एक ही शादी निभाने की कोशिश करते हैं।
-मुमताज के मुताबिक कभी-कभी किसी वजह से दूसरी शादी हो सकती है लेकिन ये सही नहीं कि कोई व्यक्ति बार-बार शादी करे और हर बार अपने पुराने रिश्ते को छोड़ दे। मुमताज ने कहा- यही कारण है कि मुझे हिंदू मर्द ज्यादा पसंद हैं जो कि अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार होते हैं।
'धर्म से ज्यादा जरूरी है रिश्ते की जिम्मेदारी'
मुमताज का मानना है कि शादी में सबसे महत्वपूर्ण चीज धर्म नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सम्मान है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे का साथ निभाएं और रिश्ते की कद्र करें तो इंटरफेथ मैरिज भी उतनी ही सफल हो सकती है जितनी किसी एक ही धर्म में होने वाली शादी।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास














Click it and Unblock the Notifications