अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने 8 मार्च को वो कर दिखाया जिसका पूरे देश को इंतजार था। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाकर सूर्यकुमार यादव और उनकी पलटन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चमचमाती ट्रॉफी उठा ली है। इस जीत के साथ ही भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस जीत के बाद अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पूरे टूर्नामेंट में भारत का जलवा रहा, बस सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक हार मिली थी। उस हार ने ऐसी टेंशन दी कि सेमीफाइनल की राह मुश्किल लगने लगी और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच 'करो या मरो' जैसा हो गया। लेकिन टीम ने जबरदस्त कमबैक किया और विंडीज को रौंदते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सूर्यकुमार ने किया जीत के सीक्रेट का खुलासा
वर्ल्ड कप फतह करने के बाद कप्तान सूर्या ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' के साथ बातचीत में वो सीक्रेट बताया जिससे टीम की किस्मत पलट गई। सूर्या ने बताया कि कैसे साउथ अफ्रीका से मिली उस कड़वी हार के बाद टीम ने फिर से जोश भरा। उन्होंने बताया कि फील्डिंग कोच टी दिलीप ने प्रैक्टिस के दौरान बेस्ट फील्डर के लिए 10,000 रुपये का कैश प्राइज शुरू किया था।
सूर्या की टीम को दिखाया 10 मिनट का VIDEO
सूर्या ने कहा कि, 'पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों का बड़ा रोल रहा। फील्डिंग कोच टी दिलीप ने प्रैक्टिस में बेस्ट फील्डर के लिए 10,000 रुपये का इनाम रखा। साउथ अफ्रीका वाले मैच के बाद हमारे वीडियो एनालिस्ट ने हमें पिछले दो साल का एक 10 मिनट का वीडियो दिखाया। इसमें बल्लेबाजों के लिए एक रील बनी थी जिसके बैकग्राउंड में 'बाहुबली' का गाना बज रहा था और गेंदबाजों के लिए 'ओ शेरा तीर ते ताज' गाना सेट किया गया था। ये छोटी-छोटी चीजें ही टीम को फौलादी बनाती हैं।'
ड्रेसिंग रूम के माहौल पर 'मिस्टर 360' ने कहा कि वहां हर खिलाड़ी को अपनी बात रखने की पूरी आजादी है। सूर्या ने बताया, 'टीम में 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' बहुत जरूरी है, आपको सबकी बात सुननी पड़ती है। मैं एकदम जमीनी लेवल पर जाकर सबसे बात करता हूं। कई बार टेंशन वाले माहौल में भी खूब हंसी-मजाक होता था।
सूर्या ने बताया कि, जैसे जब रिंकू सिंह इंग्लिश बोलने की कोशिश करते थे, तो हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते थे। ऐसा ही कुछ तिलक वर्मा के साथ होता था जब वो अपने हैदराबादी अंदाज में बात करते थे। ये सब चीजें टीम को एकजुट करने का काम करती हैं।'












Click it and Unblock the Notifications