मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी
Shivam Dube and Anjum Khan Age: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक तरफ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी पत्नी अंजुम खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवम और अंजुम की उम्र में एक बड़ा फासला है?
अंजुम खान और शिवम दुबे टी20 विश्व कप के बाद ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए थे। कम ही लोगों को पता है कि शिवम दुबे अपनी वाइफ अंजुम खान से काफी ज्यादा छोटे हैं। दोनों के बीच उम्र के हिसाब से काफी फासला है।

शिवम दुबे और उनकी वाइफ अंजुम खान के बीच 6 साल और 9 माह यानी लगभग 7 साल का फर्क है। कई क्रिकेटरों ने अपने से उम्र में बड़ी महिलाओं से शादी की है। दुबे का नाम भी उनमें शामिल हो गया। शिखर धवन ने खुद से लगभग 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की थी, बाद में उनका तलाक हो गया था।
शिवम से उम्र में कितनी बड़ी अंजुम?
शिवम दुबे और अंजुम खान की उम्र के बीच का अंतर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। जहां शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को हुआ था और उनकी उम्र फिलहाल 32 वर्ष है, वहीं अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को हुआ था और वह अभी 39 वर्ष की हैं। हालांकि, इन दोनों की केमिस्ट्री और आपसी तालमेल को देखकर इस उम्र के फासले का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। इन्होंने साबित कर दिया है कि अगर रिश्तों में परिपक्वता और सच्चा प्यार हो, तो जन्मतिथि के आंकड़े कोई मायने नहीं रखते।
कौन हैं अंजुम खान?
अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक रहा है और वह कुछ म्यूजिक एलबम्स में नजर आ चुकी हैं।
दो रीति-रिवाजों से हुई थी शादी
शिवम और अंजुम की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने 16 जुलाई 2021 को मुंबई में शादी की थी। यह एक इंटरफेथ शादी थी, जिसे उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से निभाया था। सोशल मीडिया पर उनकी निकाह और फेरों की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
-
IPL 2026: टिम डेविड के ऊपर BCCI का एक्शन, ठोक दिया तगड़ा जुर्माना, हार्दिक पांड्या को भी पड़ी मार -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications