Iran Vs USA: युद्ध के मैदान छोड़ कर भागेंगे ट्रंप? दुबई से बगदाद तक अमेरिकी दूतावास पर ईरान का अटैक
Iran Attacks US Embassy Baghdad: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और ईरान के हमलों का सिलसिला जंग के 14वें दिन भी नहीं थमा है। ताजा हमलों ने दुनिया के बड़े शहरों, दुबई और बगदाद को दहला दिया है। दुबई के आलीशान फाइनेंशियल हब में एक मिसाइल का मलबा गिरने से हड़कंप मच गया, वहीं बगदाद में अमेरिकी दूतावास (US Embassy) को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई।
हालांकि दुबई में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन 24 घंटे के भीतर हुए इन दो हमलों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। ईरान और उसके समर्थित गुटों के बढ़ते हमलों से पूरे क्षेत्र में युद्ध गहराने का डर पैदा हो गया है।

US Embassy Baghdad missile attack: दुबई के पॉश इलाके में गिरा मिसाइल का मलबा
दुबई के मशहूर फाइनेंशियल हब में एक बड़ी बिल्डिंग पर आसमान से जलता हुआ मलबा गिरा। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक मिसाइल या ड्रोन का हिस्सा था जिसे सुरक्षा तंत्र ने हवा में ही मार गिराया था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई आग नहीं लगी और न ही किसी की जान गई। दुबई मीडिया ऑफिस ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह काबू में है। लेकिन दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक दुबई पर 24 घंटे के अंदर यह दूसरा हमला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ा करता है।
ये भी पढ़ें: US Iran War: 'जब मेरा मन करेगा तब खत्म होगी जंग', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप दे गए बेतुका बयान, हो रही थू-थू!
Iran vs USA News Hindi: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल अटैक
इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर को सीधा निशाना बनाया गया। खबर है कि एक मिसाइल दूतावास के अंदर मौजूद हेलीपैड पर जाकर गिरी। हमले के तुरंत बाद परिसर से काला धुआं उठता देखा गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। अमेरिकी दूतावास दुनिया के सबसे बड़े राजनयिक केंद्रों में से एक है, जिस पर पहले भी कई बार रॉकेट और ड्रोन से हमले हो चुके हैं। फिलहाल दूतावास ने इस ताजा हमले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढे़ं: आखिर कौन हैं Ira Khan की सास प्रीतम शिखरे? सुष्मिता सेन से है खास कनेक्शन, एक्ट्रेस कहती हैं गुरू मां
Iraq security Alert: अमेरिका ने जारी किया 'लेवल 4' अलर्ट
बगदाद में हुए हमले के बाद अमेरिका ने इराक के लिए 'लेवल 4' का सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। यह सबसे ऊंचे स्तर की चेतावनी है, जिसका मतलब है कि वहां रहना बेहद खतरनाक हो सकता है। दूतावास ने अपने नागरिकों को सावधान करते हुए कहा है कि ईरान और उसके समर्थित मिलिशिया गुट अमेरिकी लोगों और इमारतों को लगातार निशाना बना सकते हैं। शुक्रवार को जारी इस अलर्ट के बाद इराक में मौजूद अमेरिकी कर्मचारियों और नागरिकों के बीच डर का माहौल है।
ये भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei समेत Iran के 10 टॉप लीडर्स की US में तैयार Hit List, खबर देने वाले को $10 मिलियन का इनाम
Iran militia Attacks: ईरान और उसके समर्थित गुटों का खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों के पीछे ईरान समर्थित मिलिशिया संगठनों का हाथ हो सकता है। इराक में ऐसे कई गुट सक्रिय हैं जो ईरान के इशारे पर काम करते हैं। ये संगठन अक्सर अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने के लिए रॉकेट और ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं। 14 दिनों से चल रही इस जंग में ईरान का रुख बेहद सख्त नजर आ रहा है, जिससे न केवल अमेरिका बल्कि दुबई जैसे व्यापारिक केंद्र भी अब इस लड़ाई की चपेट में आते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications