Delhi News: दिल्ली के नए LG से BJP सांसदों की मुलाकात, ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप तैयार करने पर सहमति

Delhi LG Taranjit Singh Sandhu: दिल्ली की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अहम घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने राजधानी के नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। 12 मार्च को यह बैठक लोक निवास में हुई, जहां दिल्ली के कई बीजेपी सांसदों ने राजधानी के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

दरअसल, संधू ने हाल ही में दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण के एक दिन बाद ही राजधानी के सांसदों ने उनसे मुलाकात कर दिल्ली के भविष्य और विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Delhi LG Taranjit Singh Sandhu Meet BJP MPS

इस बैठक में दिल्ली से जुड़े कई प्रमुख बीजेपी सांसद मौजूद रहे। इनमें मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज शामिल थे। बैठक के बाद उपराज्यपाल संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि सांसदों के साथ राजधानी के विकास को लेकर रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा हुई।

'विश्वस्तरीय शहर' बनाने पर जोर

दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि सांसदों ने नए उपराज्यपाल को उनके पदभार संभालने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि उनका लंबा प्रशासनिक और कूटनीतिक अनुभव दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बिधूड़ी के मुताबिक बैठक के दौरान दिल्ली से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी उपराज्यपाल के सामने रखा गया। उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली के मास्टर प्लान को जल्द अधिसूचित करने की जरूरत पर जोर दिया। इसके अलावा लैंड पूलिंग पॉलिसी और GDA पॉलिसी को भी जल्द लागू करने की मांग की गई।

'विकसित भारत' के साथ 'विकसित दिल्ली' का लक्ष्य

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उपराज्यपाल संधू का अनुभव दिल्ली को मजबूत और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।

वहीं चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सांसदों ने उपराज्यपाल को भरोसा दिलाया है कि दिल्ली के सभी जनप्रतिनिधि मिलकर राजधानी को आधुनिक, व्यवस्थित और बेहतर शहर बनाने के लिए काम करेंगे।

अच्छे प्रशासन और विकास को मिलेगी नई गति

नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने भी बैठक को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के समृद्ध प्रशासनिक और कूटनीतिक अनुभव के मार्गदर्शन में दिल्ली में सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने और राजधानी के विकास को तेज गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+