Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल की बिगड़ी हालत, डैमेज हुए फेफड़े, मैनेजर बोले- बस अब दुआ मांगो
Anurag Dobhal Health Update: पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि एक्सीडेंट के बाद अब यूट्यूबर की हालत और गंभीर हो गई है।
अनुराग डोभाल की हालत बिगड़ी
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जानकारी देते हुए लिखा है कि सुबह तक यूट्यूबर की हालत स्थिर थी लेकिन बाद में उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई। हादसे में यूट्यूबर के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा है जिसके कारण शरीर में संक्रमण बढ़ गया है और उन्हें गंभीर रूप से निमोनिया हो गया है।

मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट
आपको बता दें कि फिलहाल डॉक्टरों की टीम अनुराग डोभाल लगातार निगरानी कर रही है। मैनेजर ने फैंस से अपील की है कि वह अनुराग के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करें।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल का हुआ था एक्सीडेंट
-इस घटना से पहले अनुराग डोभाल एक इंस्टाग्राम लाइव के कारण भी चर्चा में आए थे। बताया जाता है कि गत 7 मार्च 2026 को वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते हुए लाइव आए थे।
-लाइवस्ट्रीम के दौरान अनुराग काफी भावुक दिखाई दिए थे और अपनी इस सफर को उन्होंने आखिरी सफर बताया था। उस समय उन्होंने अकेलेपन और मानसिक दर्द को लेकर कई बातें शेयर की थीं, जिससे उनके फैंस भी चिंतित हो गए थे।

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई थी
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसी दौरान अनुराग डोभाल अपनी एसयूवी तेज रफ्तार में चला रहे थे। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी।
-इस हादसे में अनुराग बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनके कई फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज शुरू किया।
पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं अनुराग
दुर्घटना से कुछ दिन पहले ही अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने दावा किया था कि वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि इसी दबाव के चलते वह पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं।
पिता ने यूट्यूबर को संपत्ति से किया बेदखल
-इसी बीच एक और खबर सामने आई थी कि अनुराग डोभाल के पिता ने सार्वजनिक बयान जारी कर उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल करने की बात कही है। वहीं उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
-खबरें आई थीं कि अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान उन्हें छोड़कर चली गई हैं। हालांकि बाद में जानकारी मिली कि रितिका वापस लौट आई हैं और इस मुश्किल वक्त में अनुराग के साथ खड़ी हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications