Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर?
Saayoni Ghosh: संसद का बजट सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है, तो वहीं इसी बीच कुछ दिलचस्प बयान और स्पीच लोगों के बीच सुर्खियां भी बन रहे हैं, ऐसा ही एक भाषण इस वक्त सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है, जिस पर लोग जबरदस्त ढंग से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वो भाषण है TMC सांसद सायानी घोष का जो कि उन्होंने एक दिन पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के संदर्भ में दिया था। उन्होंने अपने चुटकीले और शायराना अंदाज से सरकार पर जमकर तंज कसा जो कि वायरल हो गया।

टीएमसी सांसद सयानी घोष ने बुधवार को संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा में कहा कि 'उन्हें खेद है कि उन्हें स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन करना पड़ा, उन्होंने कहा कि मैं बस उनसे यही कहना चाहती हूं कि 'तू लाख बेवफा है सिर उठाकर चल दिल रो पड़ेगा तुझ को पशेमान देख कर।'

Saayoni Ghosh Speech Viral: 'ये सदन है इसे किसी पार्टी का ऑफिस ना बनाएं'
सयानी ने ना केवल अपनी स्पीच में लोकसभा स्पीकर पर तंज कसा बल्कि उन्होंने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि 'ये सदन है, प्लीज इसे किसी पार्टी का ऑफिस ना बनाएं।' आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सयानी की स्पीच लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है, इससे पहले भी वो अपने भाषणों के कारण लोगों के बीच सुर्खियां बन चुकी हैं।

'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाती हैं Saayoni Ghosh
आपको बता दें कि देखने में बेइंतहा खूबसूरत सयानी घोष को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं। आपको बता दें कि 27 जनवरी 1993 को जन्मी सयानी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा और नामी चेहरा हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' से की थी।

'नोटोबोर नोटोआउट' फिल्म से शुरू हुआ था Saayoni Ghosh का करियर
उन्होंने 'कानामाछी', 'अंतराल', 'एकला चलो', 'आमार शहर', 'बिटनूण', 'मायेर बिये' और 'राजकाहिनी' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। सांसद सायानी घोष ने साल 2013 और 2014 में 'जलशा मूवीज' पर 'कलकत्ता फ़ुटबॉल लीग' के लाइव प्रसारण के दौरान सह-मेजबानी भी की थी।

जादवपुर सीट से सांसद हैं Saayoni Ghosh
सयानी ने 24 फरवरी 2021 को तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करके अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया लेकिनवह BJP की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल से हार गईं थीं।
जून 2021 में वो तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा का अध्यक्ष बनी थीं। साल 2024 के भारतीय आम चुनाव में, उन्होंने तृणमूल उम्मीदवार के तौर पर जादवपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की और संसद पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications