LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम?

LPG Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल-US युद्ध की वजह से देश में एलपीजी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है, हालांकि सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि चिंता की बात नहीं है लेकिन जमीनी स्तर पर एलपीजी की बुकिंग को लेकर जनता में भय व्याप्त है तो वहीं 3 दिन के अंदर सरकार की ओर से 7 बड़े फैसले लिए गए हैं जिससे कि गैस को लेकर पैनिक स्थिति ना हो और इसकी कालाबजारी पर रोक लगे।

LPG Price Today

आइए एक नजर में समझते हैं कि प्रोडक्शन से सप्लाई तक 3 दिन में 7 बड़े फैसले क्या-क्या हैं?

LPG Price Today Hindi: पैनिक स्थिति से बचने के लिए दिए सरकार ने निर्देश

  • कालाबजारी और जमाखोरी पर लगाम कसने के लिए गैस की बुकिंग अंतर 21 से बढ़ाकर 25 दिन की गई।
  • देशभर की रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया गया जिससे कि प्रोडक्शन में कमी ना आए।
  • सरकार ने घरेलू LPG, PNG और वाहनों के लिए CNG को प्राथमिकता दी जिससे कि आम जनमानस को दिक्कत ना हो।
  • कमर्शियल LPG की कमी को दूर करने के लिए OMCs की स्पेशल कमेटी बनाई गई है।
  • पूरे देश में ECA लागू किया गया है ,जिससे जमाखोरी ना हो।
  • IOCL, BPCL और HPCL को अतिरिक्त उत्पादित LPG केवल की जिम्मेदारी।
  • इंडिया इंटरनेशनल लेवल पर अन्य देशों से बात पर कर रही है जिससे गैस की सप्लाई में बाधा ना आए।


LPG ka Rate: आपके शहर में क्या है LPG का प्राइस?

7 मार्च 2026 में, भारत में घरेलू (14.2 kg) LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की वृद्धि की गई है, आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज क्या है रेट?

LPG Price: घरेलू सिलेंडर का दाम

  • दिल्ली: ₹913 (घरेलू)
  • बेंगलुरु: ₹915.50 (घरेलू)
  • मुंबई: ₹912.50 (घरेलू)
  • जयपुर: ₹916.50 (घरेलू)
  • कोलकाता:₹939.00 (घरेलू)
  • चेन्नई: ₹928.00 (घरेलू)

LPG Price: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

  • दिल्ली 1883 रुपये
  • कोलकाता 1990 रुपये
  • मुबंई: 1835 रुपये
  • चेन्नई : 2043.50 रुपये
  • बेंगलुरु:1990 रुपये
  • जयपुर: 1835 रुपये
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+