'इंडस्ट्री में आए नए लोग प्रोस्टिट्यूशन में', तनुश्री दत्ता ने फिर खोली चमक-धमक वाले बॉलीवुड की पोल!
Tanushree Dutta ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। इसके बाद भी वो अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के शोषण को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। उनका कहना है कि शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की दुनिया में आने वाले कई नए एक्टर्स को शुरुआत में बड़े सपने दिखाए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें कठिन और अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

जाल में फंसाया जाता है
एक इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले युवाओं को पहले प्रशंसा और आकर्षक वादों से प्रभावित किया जाता है। उनसे कहा जाता है कि वे बड़े स्टार बन सकते हैं या उन्हें बड़ी फिल्में मिलेंगी। हालांकि, उनके मुताबिक कई बार यही वादे आगे चलकर एक ऐसे जाल में बदल जाते हैं, जिसमें कलाकारों का फायदा उठाया जाता है।
एजेंट और दलाल सपनों का उठाते हैं फायदा
बहुत सारे नए लड़के-लड़कियां जब यहां आते हैं। उनका लोग इस्तेमाल करते हैं और उनका शोषण भी करते हैं। बाद में इन्हें छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद कुछ लोग बाद में प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं, क्योंकि उनके साथ इतना ज्यादा शोषण हो चुका होता है कि लोग उन्हें उसी धंधे में धकेल देते हैं
कुछ कलाकारों को गलत रास्ते पर भी धकेला जाता है
तनुश्री ने यह भी कहा कि कई बार लगातार शोषण और दबाव के कारण कुछ लोग मानसिक रूप से टूट जाते हैं। उनके अनुसार, ऐसे हालात में कुछ कलाकारों को गलत रास्तों की ओर भी धकेल दिया जाता है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं आमतौर पर सामने नहीं आतीं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सिर्फ सफलता की कहानियां ही दिखाई जाती हैं।
सावधानी और आत्मसम्मान जरूरी
अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह बचपन में माता-पिता अजनबियों से सावधान रहने की सलाह देते हैं, उसी तरह फिल्मी दुनिया में भी कलाकारों को सतर्क रहना चाहिए। उनके अनुसार, यहां लालच और अवसर के नाम पर कई तरह के प्रस्ताव दिए जाते हैं, इसलिए समझदारी और आत्मसम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है।
'समझौते' की संस्कृति का किया विरोध
तनुश्री दत्ता ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में 'समझौते' को सही ठहराने वाली सोच से वे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनका एक साथी अभिनेत्री से मतभेद भी हो गया था, जिसके कारण उन्होंने वह दोस्ती खत्म कर दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई व्यक्तिगत रिश्ते में रहना चाहता है तो वह उसकी निजी पसंद हो सकती है, लेकिन वह अपने करियर के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगी।
कई लोकप्रिय फिल्मों में किया है काम
तनुश्री दत्ता ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें Aashiq Banaya Aapne, Bhagam Bhag, Dhol, Good Boy Bad Boy और Risk जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आने वाले युवाओं को सचेत रहना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications