जनसंख्या नियंत्रण बिल पर शिवसेना का बयान, कहा- यूपी-बिहार की बढ़ती आबादी दूसरे राज्यों के लिए परेशानी
मुंबई, 18 जुलाई: देश में अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से लाने वाले जनसंख्या नियंत्रण विधेयक-2021 नीती पर नई बहस छिड़ गई है। बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने जहां कानून के बदले महिलाओं को शिक्षित करने की बात कही तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री ने इस कानून का समर्थन किया। हालांकि शरद पवार की पार्टी एनसीपी इस बिल की पहले ही आलोचना कर चुकी है। वहीं अब शिवसेना का जनसंख्या कानून पर रिएक्शन सामने आया है। शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बिल की आलोचना ना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

जनसंख्या नियंत्रण बिल पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम पहले उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के प्रभावों की प्रतीक्षा और विश्लेषण करेंगे। फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा या बहस करेंगे। इसे सिर्फ इसलिए पेश नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। यूपी और बिहार में बढ़ती आबादी अन्य राज्यों को भी प्रभावित करती है।
जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
सबसे पहले योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर नीतीश कुमार ने बयान देते हुए कहा था कि कुछ लोगों का सोचना है कि सिर्फ कानून बनाने से जनसंख्या काबू हो जाएगी तो सबकी अपनी अपनी सोच है। कोई राज्य कुछ करना चाहे तो करें, इस पर मुझे कुछ भी नहीं कहना। मेरा मानना है कि अगर घर की महिला पढ़ी-लिखी होगी तो जनसंख्या खुद नियंत्रित हो जाएगी।
आपको बता दें कि जल्द ही योगी सरकार उत्तर प्रदेश में जनसंख्या कानून बनाने जा रही है, जिसके तहत 2 बच्चों के अधिक वाले माता-पिता को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इसके साथ ही वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वहीं कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा 2 बच्चों वाले पिता को सरकारी नौकरी, फ्री बिजली-पानी बिल, मुफ्त शिक्षा सहित सस्ते घरों जैसे कई फायदे मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications