पिता की याद में टूटे रिंकू सिंह, प्रिया सरोज ने रखा कंधे पर हाथ, खुलेआम सपोर्ट से जीते करोड़ों दिल
Rinku Singh: टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के लिए यह जीत और भी खास बन गई, जब उनकी मंगेतर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया, बल्कि रिंकू सिंह के संघर्ष और हिम्मत की भी खुलकर तारीफ की। रिंकू सिंह जब मेडल लेने के लिए मंच पर थे, उस समय दिवंगत पिता के निधन से दुखी दिख रहे थे। इन सबके बीच प्रिया सरोज ने रिंकू को सहारा प्रदान किया है।
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कुछ दिन सिर्फ तारीख बनकर रह जाते हैं, लेकिन 8 मार्च 2026 का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। उनके मुताबिक यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया। उन्होंने कहा कि यह पल ऐसा है जिसे देश आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेगा।

प्रिया सरोज ने अपने पोस्ट में रिंकू सिंह के साहस और जज्बे का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इस ऐतिहासिक जीत के बीच उन्होंने एक बेटे की ताकत भी देखी, जो अपने पिता, टीम और देश के लिए मजबूती से खड़ा रहा। जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजरते हुए भी चैंपियन बनकर उभरना अलग तरह की हिम्मत मांगता है।
पोस्ट के अंत में उन्होंने टीम इंडिया को विश्व कप जीत की बधाई दी और खास तौर पर रिंकू सिंह को टैग करते हुए लिखा कि उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि असली ताकत कैसी होती है। रिंकू सिंह की इस उपलब्धि पर उनके इस भावुक संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
Rinku Singh Forgot his wife is also with him
— Gagan Choudhary (@choudhary_99415) March 10, 2026
Her wife Instantly said Did you forget me
Rinku being Rinku 😭 pic.twitter.com/K844saP1lY
प्रिया ने रिंकू का साथ इस कदर दिया है कि वह उनको लेने के लिए एयरपोर्ट तक आईं थी और इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने प्रिया सरोज की जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications