Gairsain Assembly Protest: बजट सत्र के बीच उत्तराखंड में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया विधानसभा घेराव
Gairsain Assembly protest: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गैरसैंण (भराड़ीसैण) में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर जानकीचट्टी में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा घेराव की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन (पानी की बौछार) का प्रयोग किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications