VIDEO : पाकिस्तान की 'नौटंकी' के बाद थार एक्सप्रेस ने पार किया बॉर्डर, 228 यात्रियों को लेकर लौटेगी भारत
जोधपुर। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रईस अहमद की थार लिंक एक्सप्रेस को बंद करने की घोषणा के बीच शनिवार को थार एक्सप्रेस ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पार कर लिया। 165 यात्रियों को लेकर थार लिंक एक्सप्रेस पाकिस्तान पहुंच गई है। पाकिस्तान से वापसी में 228 यात्री भारत लेकर आएगी।

बता दें कि राजस्थान के जोधपुर स्थित भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से थार एक्सप्रेस शुक्रवार रात एक बजे रवाना हुई थी, जिसे मुनाबाव, जीरो प्वाइंट, खोखरापार रेलवे स्टेशन से होते हुए पाकिस्तान के कराची तक जाना था। सुबह 7 बजे ट्रेन मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से आगे लाइन का क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण थार एक्सप्रेस मुनाबाव में ही खड़ी रही। फिर तीन घंटे की देरी से भारत-पाक बॉर्डर पर बने अंतिम रेलवे स्टेशन जीरो प्वाइंट पर पहुंची।
बताते हैं कि पाकिस्तान की इस ट्रेन को बंद करने की घोषणा सरकारी संदेश के रूप में रेलवे बोर्ड तक नहीं पहुंची तो रेलवे ने जोधपुर के उपनगरीय स्टेशन भगत की कोठी से देर रात एक बजे थार एक्सप्रेस को पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया था। इस बार भारत से 84 पाकिस्तानी वतन लौट रहे हैं तो 81 भारतीय भी अपनों से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। हालांकि ट्रेन के जाने और न जाने के असमंजस के बीच 17 यात्रियों ने ऐनवक्त पर टिकट रद्द भी करवाए। कुछ पाकिस्तानी ऐसे भी हैं जो तय यात्रा पूरी करने से पहले ही लौट रहे हैं।

जीरो प्वाइंट पर भारत आने वाले 228 यात्रियों के सामान की जांच शुरू होने के थोड़ी देर पश्चात बिजली चली गई। बिजली बंद होने के कारण जांच कार्य अटक गया। ऐसे में करीब तीन बजे जांच पूरी हो पाई। इसके बाद 3.10 बजे भारतीय ट्रेन ने सीमा पार की। अब यह ट्रेन पाकिस्तान के जीरो प्वाइंट से 228 यात्रियों को लेकर मुनाबाव आएगी। वहां से जोधपुर के लिए रवाना होगी।

35 साल बाद बेटी से मिलने जा रही रखसत
भारत-पाकिस्तान के बीच रोटी-बेटी का संबंध रहा है। ऐसे में दोनों ही देशों में कई परिवार व लोग हैं, जो भारत-पाकिस्तान के बीच सफर करते हैं। थार एक्सप्रेस की यात्री रुखसत बीबी बताती हैं कि उसकी बेटी की 35 साल पहले पाकिस्तान के एक युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से बेटी से वह कभी नहीं मिल पाई। कई सालों की मशक्कत के बाद अब वीजा मिला था। 35 साल बाद बेटी से मिलने पाकिस्तान जा रही हूं। बेटी व उसके तीन बच्चों से मिलने की ख्वाहिश अब अधूरी रह गई। रखसत जैसी कहानी थार एक्सप्रेस के कई यात्रियों की है।
जानिए क्या है थार एक्सप्रेस
थार एक्सप्रेस अंतरराष्ट्रीय रेल सेवा है। यह पाकिस्तान के कराची को भारत के जोधपुर शहर से जोड़ती है। पाकिस्तान के अंतिम रेल स्टेशन खोखरापार और भारत के मुनाबाव के बीच सीमा पार कर यह ट्रेन चलती है। इन दोनों स्टेशनों के बीच छह किलोमीटर की दूरी है। हालांकि पाकिस्तान ने बॉर्डर के ऊपर जीरो लाइन रेलवे स्टेशन बना रखा है।
ऐसे में सीमापार तक इसका संचालन होता है। भारत-पाकिस्तान के बीच यह सबसे पुरानी रेल सेवा है। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इसकी पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। इसके बाद इस रेल सेवा को बंद कर दिया गया था। बाद में 18 फरवरी 2006 से पुन: इस रेल सेवा को शुरू किया गया। इस दौरान भारत पाकिस्तान के बीच कई बार तनावपूर्ण हालात बने लेकिन यह रेल सेवा जारी रही।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications