Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस

West Bengal Election 2026 Opinion Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। इसी बीच सामने आए वोट वाइब (Vote Vibe) और Matrize-IANS के ताजा ओपिनियन पोल ने बंगाल की सियासत को लेकर दिलचस्प तस्वीर पेश की है।

वोट वाइब के #StateVibe सर्वे के मुताबिक राज्य में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अभी भी बढ़त में दिख रही है, लेकिन विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी मजबूत चुनौती देती नजर आ रही है। सर्वे में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी लोगों की राय सामने आई है, जिसमें ममता बनर्जी सबसे आगे हैं। सर्वे में और कई खुलासे हुए हैं, आइए डालें सर्वे पर एक नजर।

Who Will Be Next CM of West Bengal

Matrize-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक राज्य की कुल 294 सीटों पर मुख्य TMC और एनडीए गठबंधन के बीच दिखाई दे रहा है। टीएमसी को 155 से 170 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 100 से 115 सीटों का अनुमान है। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5 से 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? (Who Will Be Next CM of West Bengal)

मुख्यमंत्री पद को लेकर भी लोगों से सवाल किया गया। इसमें ममता बनर्जी सबसे आगे रहीं। सर्वे के मुताबिक 41.6% लोग उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) रहे, जिन्हें 18.9% समर्थन मिला। भाजपा के ही नेता समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) को 15% समर्थन मिला।

अगर दलों के आधार पर देखा जाए तो सर्वे के मुताबिक TMC के संभावित उम्मीदवारों को कुल 45.3% समर्थन मिला, जबकि BJP के उम्मीदवारों को 37.6% समर्थन। यानी इस सर्वे में TMC करीब 7.7% की बढ़त में दिखाई दे रही है।

पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री किसे देखना चाहते हैं लोग?

नेता समर्थन
ममता बनर्जी 41.6%
सुवेंदु अधिकारी 18.9%
समिक भट्टाचार्य 15.0%
अन्य / कुछ कह नहीं सकते 9.8%
अधीर रंजन चौधरी 4.2%
अभिषेक बनर्जी 3.7%
दिलीप घोष 3.7%
मोहम्मद सलीम 3.1%

दलों के आधार पर समर्थन

दल समर्थन
TMC उम्मीदवार (ममता + अभिषेक) 45.3%
BJP उम्मीदवार (शुभेंदु + समिक + दिलीप) 37.6%
TMC की बढ़त 7.7%

बंगाल से तमिलनाडु तक कौन जीतेगा चुनाव? 4 राज्यों में किस पार्टी का पलड़ा भारी? सामने आया पहला Opinion Poll
बंगाल से तमिलनाडु तक कौन जीतेगा चुनाव? 4 राज्यों में किस पार्टी का पलड़ा भारी? सामने आया पहला Opinion Poll

West Bengal Opinion Poll 2026 Seat Projection: किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?

पार्टी / गठबंधन संभावित सीटें
🟢 TMC (तृणमूल कांग्रेस) 155 - 170
🟠 NDA (बीजेपी गठबंधन) 100 - 115
अन्य 5 - 7

वोट शेयर का अनुमान (Estimated Vote Share)

पार्टी / गठबंधन अनुमानित वोट शेयर
🟢 TMC (तृणमूल कांग्रेस) 43% - 45%
🟠 NDA (बीजेपी गठबंधन) 41% - 43%
अन्य 13% - 15%

सरकार के प्रदर्शन पर क्या कहता है सर्वे (Rating of TMC Government Performance)

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि पिछले पांच साल में राज्य सरकार का प्रदर्शन कैसा रहा। इसके जवाब में 34.8% लोगों ने सरकार के काम को 'एक्सीलेंट' बताया, जबकि 9.5% ने 'गुड' कहा। इस तरह कुल मिलाकर 44.3% लोगों की राय सरकार के पक्ष में दिखी।

हालांकि 15% लोगों ने प्रदर्शन को औसत बताया। वहीं 12.9% ने 'पुअर' और 18.2% ने 'वेरी पुअर' कहा। यानी करीब 31.1% लोग सरकार के कामकाज से असंतुष्ट भी नजर आए।

राय प्रतिशत
उत्कृष्ट (Excellent) 34.8%
अच्छा (Good) 9.5%
औसत (Average) 15.0%
खराब (Poor) 12.9%
बहुत खराब (Very Poor) 18.2%
कुछ कह नहीं सकते 9.6%

क्या मोदी और ममता के बीच 'समझौते' की बात सही है?

राय प्रतिशत
बिल्कुल सही 24.3%
कुछ हद तक सही 17.3%
तटस्थ 27.3%
कुछ हद तक गलत 2.5%
बिल्कुल गलत 14.8%
कुछ कह नहीं सकते 13.7%

Bengal Election 2026: TMC या BJP—बंगाल में अभी हुए चुनाव हुआ तो कौन जीतेगा? Opinion Poll ने खोल दिए पत्ते

SIR और अवैध घुसपैठ पर लोगों की राय (Opinion on SIR Exercise and Illegal Immigration)

सर्वे में मतदाता सूची के विशेष संशोधन यानी Special Intensive Revision (SIR) को लेकर भी लोगों से सवाल किया गया। इसमें 37.8% लोगों ने कहा कि यह अवैध मतदाताओं को हटाने के लिए जरूरी है, जबकि 28.7% ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया।

इसी तरह जब पूछा गया कि क्या TMC सरकार पर अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप सही हैं, तो 47.1% लोगों ने इन्हें सही माना, जबकि करीब 19.2% लोगों ने इसे गलत बताया।

राय प्रतिशत
अवैध मतदाताओं को हटाने के लिए जरूरी 37.8%
सामान्य प्रक्रिया / मतदाता सूची शुद्ध करने की कवायद 28.7%
इसकी जरूरत नहीं 12.2%
चुनाव परिणाम प्रभावित करने की कोशिश 11.1%
कुछ कह नहीं सकते 10.2%

क्या TMC सरकार पर अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप सही हैं?

राय प्रतिशत
बिल्कुल सही 33.6%
कुछ हद तक सही 13.5%
तटस्थ 18.6%
कुछ हद तक गलत 3.1%
बिल्कुल गलत 16.1%
कुछ कह नहीं सकते 15%

West Bengal Assembly Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत

सर्वे के आंकड़े यह जरूर दिखाते हैं कि बंगाल में फिलहाल TMC को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन विपक्षी भाजपा भी मजबूत चुनौती देती नजर आ रही है। खासकर युवाओं में घटता समर्थन और कुछ मुद्दों पर बढ़ती असंतुष्टि चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।

अब जब चुनाव आयोग ने आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है और राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है, तो आने वाले हफ्तों में राजनीतिक बयानबाजी और चुनावी रणनीतियां इस मुकाबले को और रोमांचक बना सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+