VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल
Hardik Pandya Girlfriend Video Viral: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जश्न की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि, इन खुशियों के बीच स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी पार्टनर महीका शर्मा से जुड़ा एक और वीडियो विवाद में आ गया है। इससे पहले भी महीका और हार्दिक की कई तस्वीरें और वीडियो ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थी।
महीका को मैदान से हटने को कहा गया? (Hardik Pandya Girlfriend Video Viral)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि एक आईसीसी (ICC) अधिकारी ने महीका को फोटो-शूट के दौरान मैदान से हटने को कहा, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। वायरल वीडियो में हार्दिक और महीका मैदान के बीचों-बीच खड़े नज़र आ रहे हैं, जहां टीम के अन्य सदस्य भी जीत का जश्न मना रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आईसीसी अधिकारी इस कपल के पास आता है और महीका से कुछ बात करता है। अधिकारी के जाने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि उन्हें टीम फोटो के लिए फ्रेम से बाहर जाने को कहा गया था, जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया। हालांकि, इस बातचीत की आवाज़ वीडियो में स्पष्ट नहीं है और न ही आईसीसी की ओर से ऐसी किसी घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
फैंस के निशाने पर हैं पंड्या
ऐसे में यह दावा पूरी तरह से सोशल मीडिया कयासों पर आधारित नज़र आता है। जीत के बाद से ही हार्दिक पंड्या लगातार फैंस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर उन पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि जीत के जश्न के दौरान हार्दिक अपनी पार्टनर के साथ ही व्यस्त रहे, जबकि उन्हें पूरी टीम के साथ अधिक समय बिताना चाहिए था।
कुछ यूज़र्स ने आरोप लगाया कि हार्दिक काफी देर तक ट्रॉफी को अपने पास रखे रहे, जिससे दूसरे साथी खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ा। सबसे गंभीर विवाद राष्ट्रीय ध्वज को लेकर है। हार्दिक पर तिरंगे के साथ जश्न मनाते समय उसके अनादर के आरोप लगे हैं, जिसके संबंध में एक शिकायत भी दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications