Dubai Gold Rate Today: दुबई vs भारत, 15 मार्च 2026 को कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना?
Dubai Gold Rate Today: 15 मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में काफी हलचल देखी जा रही है। दुबई और भारत के बीच रेट का अंतर हमेशा से खरीदारों के लिए चर्चा का विषय रहता है। जहां दुबई अपनी टैक्स फ्री पॉलिसी के लिए जाना जाता है।
वहीं भारत में आयात शुल्क (Import Duty) और GST की वजह से कीमतें थोड़ी ज्यादा रहती हैं। अगर आप निवेश या खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आज के भावों को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है।

Gold price Dubai today:दुबई में सोने का भाव
दुबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,240 प्रति ग्राम के आसपास बैठती है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,112 और 18 कैरेट का भाव ₹11,598 प्रति ग्राम चल रहा है। हालांकि दुबई में 'मेकिंग चार्ज' कम होते हैं और वहां टैक्स का लाभ मिलता है, लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी की वजह से प्रति ग्राम की कीमत भारत के काफी करीब आ गई है।
ये भी पढ़ें: Iran Vs USA: युद्ध के मैदान छोड़ कर भागेंगे ट्रंप? दुबई से बगदाद तक अमेरिकी दूतावास पर ईरान का अटैक
भारत में सोने की कीमत
भारत के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹15,966 प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला 22 कैरेट सोना ₹14,635 और 18 कैरेट सोना ₹11,974 प्रति ग्राम मिल रहा है। शादियों के सीजन और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण भारतीय बाजार में सोने की डिमांड लगातार तेज बनी हुई है।
Silver price India today: चांदी के ताजा रेट
सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज काफी बढ़ गई है। भारत में आज चांदी का भाव ₹275 प्रति ग्राम है। अगर आप बड़ी मात्रा में निवेश करना चाहते हैं, तो एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,75,000 तक पहुंच गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कमी के चलते इसके रेट में पिछले कुछ समय से लगातार उछाल देखा जा रहा है, जिससे यह निवेशकों का पसंदीदा एसेट बन गया है।
Gold price comparison India vs Dubai: कहां से खरीदें?
दोनों देशों की कीमतों की तुलना करें तो भारत में सोना काफी महंगा है। दुबई और भारत के सोने के भाव में प्रति ग्राम लगभग ₹700 से ₹800 का बड़ा अंतर साफ देखा जा सकता है। यदि आप भारी मात्रा में खरीदारी की सोच रहे हैं, तो दुबई एक किफ़ायती विकल्प हो सकता है। हालांकि, भारत लाते समय कस्टम ड्यूटी के नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। छोटे निवेश के लिए भारतीय बाजार आज भी सबसे सुलभ और भरोसेमंद माध्यम बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications