LPG Booking: फोन कॉल से बुक नहीं हो रहा सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से मिनटों में करें रिफिल बुक
LPG Booking Crisis: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों ने भारत में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने की खबरों के बीच, देश के कई हिस्सों में लोग 'पैनिक बाइंग' (घबराहट में खरीदारी) कर रहे हैं।
इस भारी डिमांड के कारण गैस कंपनियों के पारंपरिक बुकिंग नंबर और आईवीआर (IVR) फोन कॉल सिस्टम पर लोड बढ़ गया है, जिससे ग्राहकों को 'लाइन बिजी' या 'कॉल ड्रॉप' जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अगर आपकी भी रसोई गैस खत्म होने वाली है और फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप इन 4 डिजिटल विकल्पों का इस्तेमाल करके घर बैठे मिनटों में बुकिंग कर सकते हैं।
LPG Booking WhatsApp Number: WhatsApp से बुकिंग है सबसे आसान तरीका
आजकल हर स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप मौजूद है। आप अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक नंबर पर एक मैसेज भेजकर तुरंत बुकिंग कर सकते हैं। आज कई ऐसे डिजिटल विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। नीचे हम आपको ऐसे चार आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
Indane Gas: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर 'REFILL' लिखकर भेजें।
HP Gas: व्हाट्सऐप नंबर 9222201122 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर मैसेज करें।
Bharat Gas: आधिकारिक नंबर 1800224344 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर मैसेज भेजें।
LPG Missed Call Booking: मिस्ड कॉल से बुकिंग: बिना पैसे खर्च किए काम पक्का
अगर आपके फोन में बैलेंस नहीं है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल ही काफी है।
Indane के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें।
HP Gas के ग्राहक: बुकिंग के लिए 9493602222 पर मिस्ड कॉल करें।
अगर आप इस तरीके से गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि मिस्ड कॉल हमेशा अपने गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही दें।
SMS से बुकिंग करना हुआ और आसान, पुराने फोन से भी हो जाएगा झट से काम
SMS से बुकिंग रना सबसे आसान है जो आपके पुराने फोन से भी होगा काम स्मार्टफोन न होने की स्थिति में आप साधारण SMS के जरिए भी रिफिल बुक कर सकते हैं।
Indane Gas: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7718955555 पर 'REFILL' लिखकर SMS भेजें।
Bharat Gas: रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर 'LPG' लिखकर SMS करें।
App Online Booking 2026: मोबाइल ऐप और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से भी करें बुकिंग
डिजिटल इंडिया के दौर में कई ऐसे ऐप्स हैं जो न केवल बुकिंग करते हैं, बल्कि आपको आकर्षक कैशबैक भी दे सकते हैं।
UMANG ऐप: सरकारी 'उमंग' ऐप पर जाकर आप अपनी गैस कंपनी चुनकर बुकिंग कर सकते हैं।
पेमेंट ऐप्स: Paytm, PhonePe, और Amazon Pay जैसे ऐप्स के 'Gas Booking' सेक्शन में जाकर अपना कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर बुकिंग और पेमेंट दोनों एक साथ कर सकते हैं।
LPG गैस किल्लत के बीच अफवाहों से बचें
गैस की किल्लत की खबरों के बीच कई राज्यों में कालाबाजारी की शिकायतें भी मिल रही हैं। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि तेल कंपनियां अपने तकनीकी ग्लिच (तकनीकी खामियों) को तुरंत सुधारें। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पैनिक में आकर एक्स्ट्रा सिलेंडर स्टॉक न करें, क्योंकि सरकार ने घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देने का वादा किया है। यदि आपकी गैस एजेंसी का ऐप काम नहीं कर रहा है, तो उपरोक्त व्हाट्सएप या मिस्ड कॉल नंबर का उपयोग करें, ये सर्वर लोड के दौरान भी बेहतर काम करते हैं।
-
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Fact Check: अब 35 दिन से पहले बुक नहीं होगा सिलेंडर? क्या है वायरल वीडियो का सच? -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
LPG Shortage: क्या हैदराबाद में एलपीजी की कमी है? कमिश्नर वीसी सज्जनार ने दिया ये जवाब -
LPG Crisis: एलपीजी संकट होगा खत्म! भारत आ रही है रसोई गैस लदा 2 और जहाज, जानें कब तक पहुंचेगा -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए













Click it and Unblock the Notifications