पाकिस्तान की लंबे कान वाली बकरी रातों-रात बन गई स्टार, जानें कैसे
सिम्बा (simba) के मालिक के मुताबिक यह दुनिया की 'सबसे लंबे कान वाली' बकरी है। इस नन्ही सी बकरी का जन्म पिछले महीने कराची में हुआ था। अब वह मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है।
कराची, 8 जुलाई : एक इंसान को कामयाबी हासिल करने के लिए सालों लग जाते हैं, उनके जूते तक घिस जाते हैं। इसके बाद भी कम ही ऐसे खुशनसीब होते हैं, जिनके कदमों में दुनिया होती है। लेकिन हम एक ऐसे बकरी की बात करेंगे जो रातों-रात स्टार बन चुकी है। वह मीडिया की चहेती है। वह अपने एक खूबी की वजह से जन्म लेने के एक महीने के भीतर ही मीडिया की नजरों में आ गई। पाकिस्तान के कराची में पैदा हुई यह बकरी सिम्बा (simba) अब दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है।

मीडिया सनसनी बन चुकी है सिम्बा
दरअसल, यह बकरी अपने लंबे कानों की वजह से मशहूर हो चुकी है। इस छोटी सी और प्यारी सी बकरी का नाम सिम्बा है और वह देखने में बला की खूबसूरत है। सिम्बा के मालिक का दावा है कि, यह सबसे लंबे कान वाली बकरी है। उन्होंने कहा कि, इस बकरी का जन्म पिछले महीने कराची में हुआ था।

अपने लंबे कान को लेकर दुनिया में मशहूर हुई बकरी
अपने लंबे कानों वाली 'पालतू बकरी सिम्बा के बारे में बात करते हुए, मालिक, मोहम्मद हसन नरेजो ने कहा कि यह बकरी पिछले जून में कराची में पैदा हुई थी, जिसके बाद वह मीडिया की नजरों में आ गई । इसके बाद से वह दुनिया भर में अपनी लम्बे कानों की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में इस अनोखी बकरी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की तैयारी की जा रही है।

बकरी की तस्वीर के लिए लाइन लगाते हैं लोग
पेशे से ब्रीडर सिम्बा बकरी के मालिक ने कहा कि, एक व्यक्ति को प्रसिद्धी हासिल करने में 25 से 30 साल तक लग जाते हैं, लेकिन उनकी बकरी ने कुछ महीनों में अंतरारष्ट्रीय मीडिया की चहेती बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिम्बा बकरी के कान असाधारण रूप से लंबे हैं। बकरी की कान की लंबाई 21 इंच है। पाकिस्तान में तो यह बकरी की बच्ची सबकी लाडली तो बन ही चुकी है, वहीं दुनियाभर में अपनी लंबी कान वजह से वह स्टार बन गई है। अब वह एक सेलिब्रिटी बकरी है, जिसको कवर करने दुनिया भर की मीडिया पाकिस्तान पहुंच रही है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी
सिम्बा के मालिक ने आगे बताया कि, बकरी के कान इतने ज्यादा लंबे है कि उसे बांध कर रखना पड़ता है,डर है कहीं बकरी खुद को जख्मी न कर ले। अब बकरी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications