Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण

Mojtaba Khamenei in Russia: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने दुनिया भर की खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। दावा है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामनेई को बेहद गोपनीय तरीके से एक रूसी सैन्य विमान के जरिए मॉस्को शिफ्ट कर दिया गया है। कुवैती अखबार 'अल जरीदा' की यह रिपोर्ट संकेत दे रही है कि मोजतबा की जान को बड़ा खतरा है या उनकी सेहत जवाब दे रही है।

एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप उनके अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुतिन का उन्हें पनाह देना इस बात का इशारा है कि अब मिडिल ईस्ट की जंग में रूस का 'सीधा दखल' शुरू हो चुका है। क्या मोजतबा सुरक्षित हैं या यह ईरान के नेतृत्व में आने वाले किसी बड़े तूफान की आहट है?

Mojtaba Khamenei in Russia

मोजतबा खामनेई का गुप्त मिशन

रिपोर्ट्स के अनुसार, खामेनेई के उत्तराधिकारी माने जाने वाले मोजतबा खामेनेई को बेहद गुप्त तरीके से मॉस्को शिफ्ट कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इजराइली हमलों और आंतरिक खतरों को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद पहल की और मोजतबा को रूस में शरण देने का प्रस्ताव दिया। चर्चा तो यहां तक है कि पुतिन का विशेष विमान इस मिशन के लिए इस्तेमाल किया गया, ताकि पश्चिमी खुफिया एजेंसियां उनकी लोकेशन ट्रैक न कर सकें।

ये भी पढे़ं: Israel Vs Iran: मुज्तबा खामेनेई की 'मौत' की तारीख तय? नेतन्याहू ने किया अब तक का सबसे खौफनाक खुलासा!

मॉस्को में सर्जरी और पुतिन का साथ

कुवैती अखबार का दावा है कि मोजतबा को मॉस्को के राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) में स्थित एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईरान में लगातार हो रही बमबारी के कारण वहां उनका इलाज और सर्जरी कर पाना मुमकिन नहीं था। रूस पहुंचते ही उनकी एक सफल सर्जरी की गई और फिलहाल वह विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। यह कदम रूस और ईरान के गहरे होते सैन्य और रणनीतिक रिश्तों को भी दर्शाता है, जो अमेरिका के लिए बड़ी चिंता है।

ये भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei समेत Iran के 10 टॉप लीडर्स की US में तैयार Hit List, खबर देने वाले को $10 मिलियन का इनाम

डोनाल्ड ट्रंप के तीखे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा की स्थिति पर बड़ा बयान देकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मोजतबा जिंदा भी हैं या नहीं, क्योंकि काफी समय से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर वह जीवित हैं, तो उन्हें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। ट्रंप का यह बयान ईरान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे ईरान में हलचल मची है।

ईरान का पक्ष और भविष्य की स्थिति

ईरानी अधिकारियों ने मोजतबा के घायल होने या देश छोड़ने की खबरों को पूरी तरह से आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। ईरान का कहना है कि उनके नेता सुरक्षित हैं और अपना काम कर रहे हैं। हालांकि, अगर मोजतबा के रूस में होने की खबर सच साबित होती है, तो यह मध्य पूर्व के युद्ध में रूस के सीधे हस्तक्षेप का संकेत होगा। इससे इजराइल और अमेरिका के खिलाफ ईरान-रूस का गठबंधन और अधिक मजबूत होकर उभर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+