Pakistan Air strike in Kabul: पाक ने काबुल में की बमबारी, अस्पताल पर गिराए बम, 400 लोगों की मौत, Video
Pakistan Air strike in Kabul: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है पाकिस्तान ने काबुल के कई हिस्सों में भीषण बमबारी की है।जिसमें घरों, सिविलियन इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। खामा प्रेस के अनुसार, तालिबान अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने शहर में कई धमाकों की सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 400 लोगों की मौत हुई है।
अस्पताल पर गिराया बम, मरीजों की हुई मौत
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पाकिस्तानी वायुसेना के निशाने पर कोई सैन्य ठिकाना नहीं था, बल्कि काबुल के एक ड्रग रिहैब अस्पताल को निशाना बनाया गया है। इस दर्दनाक हमले में अस्पताल में इलाज करा रहे कई मरीजों की मौत हो गई और भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

काबुल स्थित इस नशा मुक्ति केंद्र में वे लोग भर्ती थे जो अपनी नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए इलाज करवा रहे थे। पाकिस्तानी सेना के विमानों ने अचानक अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की और इस अस्पताल पर बम गिरा दिए।
200 से अधिक लोग मारे गए
हमले के समय अस्पताल में कई मरीज और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। बमबारी के कारण इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। मलबे के नीचे दबने और धमाके की चपेट में आने से कई बेगुनाह मरीजों की जान चली गई है, जबकि घायलों की स्थिति भी काफी गंभीर बताई जा रही है। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत ज़मान के अनुसार 200 से अधिक लोग मारे गए। पाकिस्तान ने हालांकि, आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसके हवाई हमले पूर्वी अफगानिस्तान में भी हुए थे, लेकिन उनमें किसी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया।
पाकिस्तान ने हमलों के दावों को निराधार बताया
यह सब तब हुआ, जब सीमा पर गोलीबारी में चार अफगान मारे गए, जो दोनों पड़ोसियों के सबसे घातक संघर्ष का तीसरा सप्ताह है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने आरोपों को निराधार बताया, कहा काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया। मंत्रालय ने मुजाहिद के दावे को "झूठा और भ्रामक" बताया, जिसका उद्देश्य "सीमा-पार आतंकवाद के लिए नाजायज समर्थन" को छिपाना था।
तालिबान ने दी पाकिस्तान को चेतावनी
तालिबान ने इस हवाई हमले पर कड़ी आपत्ति जताई है। हमले के बाद अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान का गुस्सा फूट पड़ा और उसने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। इस्लामिक अमीरात के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस घटना को लेकर बदला लेने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा"पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफगानिस्तान के वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया है।
तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने इस हमले को 'मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध' करार दिया। उन्होंने कहा, "हम इस अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम इस तरह के कृत्य को सभी मान्य अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों के खिलाफ मानते हैं। यह सीधे तौर पर मानवता के खिलाफ अपराध है।"
सोशल मीडिया पर यूजर ने शेयर किया वीडियो
इस बीच, एक अन्य अफगान यूजर्स ने एक्स पर इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, "पाकिस्तान ने आज रात फिर काबुल पर बमबारी की। जिन लोगों से मैंने बात की, उनके अनुसार, लगभग 30 मिनट तक विभिन्न स्थानों से बमों की आवाजें सुनाई दीं। अफगानिस्तान में एक वैध सरकार की अनुपस्थिति में, अफगानिस्तान के क्षेत्र के खिलाफ यह पाकिस्तानी दादागिरी दुखद रूप से बन गई है..."
यह घटना यूएन सुरक्षा परिषद द्वारा अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से आतंकवाद से निपटने के प्रयासों को तुरंत तेज करने के आह्वान के घंटों बाद हुई। पाकिस्तान काबुल पर पाकिस्तानी तालिबान सहित उग्रवादी समूहों को पनाह देने का आरोप लगाता है, जो पाकिस्तान के अंदर अक्सर हमले करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications