विश्व कप की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, भारत को हराने वाले चैम्पियन कप्तान का अचानक संन्यास
पाकिस्तान क्रिकेट के एक सुनहरे अध्याय का आज अंत हो गया है क्योंकि पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का बड़ा फैसला किया है। करीब दो दशकों तक मैदान पर पसीना बहाने के बाद सरफराज ने अब खेल को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ उनके चाहने वालों को थोड़ा भावुक जरूर किया है लेकिन उनके शानदार करियर की यादें हमेशा फैंस के दिलों में ताजा रहेंगी।
सरफराज अहमद की पहचान सिर्फ एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर नहीं बल्कि एक ऐसे निडर कप्तान के रूप में रही है जिसने पाकिस्तान को फर्श से अर्श तक पहुंचाया। उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत रही है जिसमें उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को हराकर पाकिस्तान को चैंपियन बनाया था।

वह दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान भी हैं जिन्होंने अपनी टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप और सीनियर लेवल पर आईसीसी ट्रॉफी दोनों जिताई हैं। उनकी कप्तानी में ही पाकिस्तान की टीम टी20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम बनी थी।
मैदान पर अपनी फुर्ती और कप्तानी के दौरान गेंदबाजों को लगातार गाइड करने वाले सरफराज ने पाकिस्तान के लिए 50 से ज्यादा टेस्ट और 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 6000 से भी ज्यादा रन बनाए और स्टंप्स के पीछे 300 से अधिक शिकार किए।
उनके संन्यास के बाद अब चर्चा इस बात की है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ किसी नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोचिंग की जिम्मेदारी संभालकर नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करेंगे।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की स्थिति इस समय अच्छी नहीं लग रही है, टीम को हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान हार का सामना करना पड़ा है, पाक टीम सुपर आठ के दौरान बाहर हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications