Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट
Silver Rate Today 15 March 2026: मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव ₹11,000 गिरकर ₹2,65,500 प्रति किलोग्राम तक आ गया है।
हालांकि रिटेल मार्केट में कई शहरों में चांदी की कीमत ₹2,75,000 प्रति किलो के आसपास चल रही है। यानी आम ग्राहकों के लिए 100 ग्राम चांदी का रेट करीब ₹27,500 के आसपास है। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। यहां सिल्वर का फ्यूचर प्राइस 3.24 प्रतिशत गिरकर ₹2,59,279 प्रति किलोग्राम पर आ गया।

Silver Rate In India: 15 मार्च 2026: भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा रेट
| शहर | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 किलो (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| मुंबई | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| कोलकाता | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| चेन्नई | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 |
| पटना | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| लखनऊ | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| अयोध्या | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| मेरठ | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| कानपुर | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| गाजियाबाद | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| नोएडा | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| गुरुग्राम | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| चंडीगढ़ | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| जयपुर | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| लुधियाना | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| गुवाहाटी | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| जलगांव | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| इंदौर | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| अहमदाबाद | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| सूरत | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| पुणे | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| नागपुर | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| नासिक | 2,798 | 27,980 | 2,79,800 |
| बेंगलुरु | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| वडोदरा | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 |
| भुवनेश्वर | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 |
हाई टाइम से कितनी सस्ती है चांदी?
गौर करने वाली बात यह है कि इसी साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था और कीमत ₹4,20,048 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी। इसके मुकाबले अब कीमतों में काफी गिरावट देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर के भाव दबाव में हैं। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी करीब 83.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है, जो पिछले स्तर से लगभग 1 प्रतिशत कम है।
वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताहिक इस हफ्ते बाजार बंद होने तक चांदी का भाव ₹2,60,488 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। चूंकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, इसलिए फिलहाल यही कीमत मान्य मानी जा रही है।
भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोना और चांदी की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में मांग और आपूर्ति, डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमत, वैश्विक आर्थिक स्थिति और निवेशकों की धारणा कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा भारत में आयात शुल्क, जीएसटी, रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति और ज्वैलरी बाजार की मांग भी सोना-चांदी के रेट तय करने में अहम भूमिका निभाती है।












Click it and Unblock the Notifications