BAN vs PAK: पहले उखाड़ा विकेट, फिर दी गाली! नाहिद राणा के गुस्से में उड़ा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने मचाया बवाल?
BAN vs PAK Video Viral: ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर एक यादगार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। हालांकि, मेजबान टीम की इस ऐतिहासिक सफलता के बीच तेज गेंदबाज नाहित राणा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
बीच मैदान पर बल्लेबाज को दी गाली (BAN vs PAK Video Viral)
मैच के दौरान बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। पारी के दूसरे ही ओवर में नाहिद राणा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज माज़ सदाकत (5 गेंद पर 6 रन) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। विकेट लेने की खुशी में डूबे राणा ने मर्यादा लांघते हुए आउट होने के बाद बल्लेबाज के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जो कैमरे में कैद हो गया।

रोमांचक तरीके से खत्म हुआ मैच
प्रदर्शन की बात करें तो राणा ने पूरे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 62 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई। मैच के आखिरी क्षणों में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था, जब पाकिस्तान को जीत के लिए अंतिम ओवर में 14 रनों की दरकार थी। बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने मैच के बाद स्वीकार किया कि उस समय पूरी टीम और फैंस घबराए हुए थे।
जीत के बाद बांग्लादेशी कप्तान ने क्या कहा?
मिराज ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक शानदार मैच था। लड़कों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया, लेकिन आखिरी ओवर में जब 14 रन चाहिए थे, तो हर कोई डरा हुआ था। मिराज ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तमीम इकबाल, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो और तौहीद हृदॉय की बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की भी तारीफ की, जिन्होंने शुरुआती और अंतिम ओवरों में विकेट निकालकर मैच का रुख मोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications