भारत की नंबर 1 MMA फाइटर ऋतु फोगाट की वापसी की तारीख तय, खतरनाक विरोधी से होगी जंग

Ritu Phogat: भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नंबर 1 फाइटर ऋतु फोगाट जल्द ही वापसी करने जा रही हैं। ONE Championship ने ऐलान किया है कि उनकी अगली फाइट जापान की एथलीट इत्सुकी हिराटा से एटमवेट MMA मैच में होगी।

इन दोनों की टक्कर बुधवार, 29 अप्रैल को होने वाले ONE Samurai 1 में होगी, जिसका आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो से होगा। ये भारतीय फाइटर की फरवरी 2025 के बाद पहला मैच रहेगा।

ritu phogat

पिछले साल के अंत में होना था यह मुकाबला

नवंबर 2025 में हिराटा और "द इंडियन टाइग्रेस" की टक्कर ONE 173 इवेंट के लिए बुक की गई थी, मगर ट्रेनिंग के दौरान 31 वर्षीय भारतीय फाइटर को घुटने की चोट लगी और इसके चलते उन्हें फाइट से अपना नाम वापस लेना पड़ा। अब आखिरकार दोनों एक दूसरे का सामना करेंगी।

भारत की इस धुरंधर फाइटर ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर रेसलिंग में कामयाबी हासिल करने के बाद MMA खेल में आकर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने फैसले को सही साबित करते हुए लगातार चार जीत हासिल कीं, जिसमें से तीन विरोधियों को दूसरे राउंड तक निपटा दिया था।

फिर एक विवादास्पद हार झेलने के बाद उन्होंने 2021 में तीन फाइट जीतीं और वह MMA ग्रां प्री टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं। लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार तीन हार मिलीं और अब वह अपने करियर की नई पारी की शुरुआत एक लाजवाब जीत से करना चाहेंगी।

हिराटा से मिल सकती है कड़ी चुनौती

एक तरफ फोगाट को रेसलिंग के लिए जाना जाता है तो वहीं हिराटा को जूडो के खेल में महारत हासिल है। उनका करियर भी फोगाट की तरह ही चकाचौंध के साथ शुरु किया और उन्होंने पहले छह मैचों में से पांच मे जीत दर्ज की और फैंस की फेवरेट बन गईं।

विरोधियों को मैट पर पटककर सबमिशन और पंचों-किक्स से वार करने वालीं हिराटा उसके बाद बुरे दौर से गुजरीं और लगातार हार मिलीं। उनकी आखिरी जीत 2025 में आई और अब वह जीत का खाता फिर से खोलना चाहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+