IPL इतिहास का अकेला पाकिस्तानी खिलाड़ी, फाइनल खेल टीम को बनाया था चैंपियन, पत्नी हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत?
IPL Throwback Story: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब महज कुछ दिनों का समय रह गया है। आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 में कई टीमों के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाया था। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल का पहला फाइनल खेला गया था। जिसे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही अपनी टीम को जिताकर आईपीएल चैंपियन बनाने का करिश्मा किया था।
सोहेल तनवीर ने किया था कमाल (IPL Throwback Story)
हम यहां बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर की। 1 जून 2008 को राजस्थान रॉयल्स के लिए विजयी रन दौड़ने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तनवीर थे। इसके बाद वह आईपीएल फाइनल में दिखने वाले आखिरी पाकिस्तानी चेहरा बन गए। साल 2008 का आईपीएल सीजन पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए एक शानदार शुरुआत जैसा था।

फाइनल मुकाबले में टीम को दिलाई जीत
शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और मिस्बाह-उल-हक जैसे बड़े नाम अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे। लेकिन सफलता का असली चेहरा सोहेल तनवीर बने। अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन से उन्होंने उस सीजन में 22 विकेट चटकाए और आईपीएल इतिहास की पहली पर्पल कैप अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जब राजस्थान को जीत के लिए आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी, तब क्रीज पर तनवीर ही थे। उनके उस रन ने शेन वॉर्न की टीम को चैंपियन तो बना दिया, लेकिन वह रन आईपीएल में पाकिस्तानी भागीदारी के अंत की शुरुआत भी साबित हुआ।
तनवीर की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत
सोहेल तनवीर की वाइफ कोमल खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी खूबसूरती पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने खेल और राजनीति के समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया। सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच उपजे भारी तनाव के कारण बीसीसीआई ने 2009 की नीलामी से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर रखने का फैसला किया। जो शुरुआत में एक साल का कूलिंग-ऑफ पीरियड लग रहा था, वह धीरे-धीरे एक बैन में बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications